अज़रबैजान में कपास उत्पादन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चुने जाने के लिए तैयार कपास

मध्य एशिया के देश अज़रबैजान में कपास उत्पादन ऐतिहासिक रूप से उस देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। अज़रबैजान में होने वाली कुल कृषि आय का लगभग 25% कपास से आता है।[१] देश में कपास मुख्य रूप से कैस्पियन सागर से पश्चिम में उगाया जाता है। इतिहासकारों को कपास उत्पादन के चिन्ह 5वीं और 6ठी शताब्दियों से ही मिलने लगते हैं। जब अज़रबैजान सोवियत संघ का हिस्सा था तो कपास अपने महत्व के लिए अज़रबैजान का "सफ़ेद सोना" कहलाती थी।[२] सोवियत संघ के विघटन के बाद वनस्पति तेल और अनाज की भूमिका अर्थव्यवस्था में बढ़ने लगी और अज़ेरी कृषकों ने कपास की पैदावार घटानी आरम्भ कर दी।[३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ