अक्षरा हासन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अक्षरा हासन
Akshara Haasan at the special screening of 'Club 60'.jpg
अक्षरा हासन की छवि
जन्म अक्षरा हासन
साँचा:birth date and age
चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल 2010–वर्तमान
धार्मिक मान्यता बौद्ध धर्म
माता-पिता कमल हासन
सारिका ठाकुर
संबंधी श्रुति हासन (बहन)

अक्षरा हासन (जन्म: 12 अक्टूबर 1991), एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होने अपने अभिनय की शुरुआत बॉलीवुड फ़िल्म शमिताभ से की।[१][२]

प्रारंभिक जीवन

अक्षरा हासन का जन्म 12 अक्टूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था।[३][४] अभिनेता कमल हासन इनके पिता और अभिनेत्री सारिका ठाकुर इनकी माँ हैं। साथ ही इनकी बहन श्रुति हासन भी एक अभिनेत्री हैं।[५] यह पहले चेन्नई में शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात वह बेंगलोर में पढ़ने चलीं गई।

अक्षरा ने रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी को डेटिंग किया।[६][७]

अभिनय

यह पहले फिल्मों में राकेश ढोलक्रिया के साथ 2010 की फ़िल्म में एक सहायक निर्देशक थी।[८] इसी के साथ-साथ अपने पिता की फ़िल्म विश्वरूपम में भी एक सहायक निर्देशक थीं। इसी फ़िल्म के दौरान मणिरत्नम् की फ़िल्म कदल में अभिनय का मौका गवां दिया।[९] इसके बाद भी कई फिल्मों में सहायक निर्देशक का कार्य करने के पश्चात आर बल्कि ने एक अनामित फ़िल्म परियोजना जो की शमिताभ फ़िल्म है, के लिए एक मुख्य किरदार के रूप में चुना।[१०] जिसमें अमिताभ बच्चन और धनुष मुख्य किरदार में हैं। जो 6 फरवरी 2015 को प्रदर्शित होगी।[११][१२]

फिल्में

वर्ष नाम पात्र भाषा टिप्पणी
2015 शमिताभ हिन्दी 6 फरवरी 2015 को प्रदर्शित

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ