डूरैंड रेखा
पुनर्निर्देश पृष्ठ
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
को अनुप्रेषित:
डूरैंड रेखा अफ़्गानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा रेखा है। अफ़ग़ानिस्तान चारों ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है और इसकी सबसे बड़ी सीमा पूर्व की ओर पाकिस्तान से लगी है। केन्द्रीय तथा उत्तरपूर्व की दिशा में पर्वतमालाएँ हैं जो उत्तरपूर्व में ताजिकिस्ताऩ स्थित हिन्दूकुश पर्वतों का विस्तार हैं। इस सीमा का विस्तार २,६४० किलोमीटर (१,६१० मील) है। इसको १८९३ में ब्रिटिश भारत सरकार और अफ़्गान अमीर अब्दुर रहमान खान के बीच हुए समझौते के बाद खींचा गया था।