जेविएर पेरेज डे क्यूलार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुनर्निर्देश पृष्ठ
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जेविएर पेरेज डे क्यूलार

जेविएर पेरेज डे क्यूलार य दे ला गुएरा (जन्मः १९ जनवरी, १९२०, लीमा में) एक पेरूवियन राजनयिक हैं, जिन्होंने पांचवें महासचिव के रूप में संयुक्त राष्ट्र की १ जनवरी १९८२ से ३१ दिसंबर १९९१ तक सेवा की। १९९५ में वे पेरू के राष्ट्रपति के पद के चुनाव में अल्बर्टो फुजीमोरी से हार गए थे। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे फुजीमोरी के इस्तीफे के बाद के अशांत माहौल में वे मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष होने के साथ-साथ नवंबर २००० से जुलाई २००१ तक विदेश मंत्री का भी दायित्व संभाला। सितम्बर २००४ में उन्होंने फ्रांस (जहां वे आधिकारिक रूप से रहते थे) में पेरू के राजदूत के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जून २००७ में कुर्त वाल्देहम की मौत के बाद वे सबसे अधिक उम्र के संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बन गए। वर्ष १९८७ में इन्हें जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।