चीन अधिकृत लद्दाख क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुनर्निर्देश पृष्ठ
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

को अनुप्रेषित:

लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।

Kashmir map big.jpg
Aksai Chin Sino-Indian border map.png
चीन अधिकृत लद्दाख क्षेत्र

China India western border 88.jpg

भारत - चीन पश्चिमी सीमा पर अक्साई चिन दर्शित है
पारम्परिक चीनी: साँचा:lang
सरलीकृत चीनी: साँचा:lang

अक्साई चिन या अक्सेचिन (उईग़ुर: ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ‎, सरलीकृत चीनी: 阿克赛钦, आकेसैचिन) चीन, पाकिस्तान और भारत के संयोजन में तिब्बती पठार के उत्तरपश्चिम में स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यह कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे स्थित है।[१] ऐतिहासिक रूप से अक्साई चिन भारत को रेशम मार्ग से जोड़ने का ज़रिया था और भारत और हज़ारों साल से मध्य एशिया के पूर्वी इलाकों (जिन्हें तुर्किस्तान भी कहा जाता है) और भारत के बीच संस्कृति, भाषा और व्यापार का रास्ता रहा है। भारत से तुर्किस्तान का व्यापार मार्ग लद्दाख़ और अक्साई चिन के रास्ते से होते हुए काश्गर शहर जाया करता था।[२] १९५० के दशक से यह क्षेत्र चीन क़ब्ज़े में है पर भारत इस पर अपना दावा जताता है और इसे जम्मू और कश्मीर राज्य का उत्तर पूर्वी हिस्सा मानता है। अक्साई चिन जम्मू और कश्मीर के कुल क्षेत्रफल के पांचवें भाग के बराबर है। चीन ने इसे प्रशासनिक रूप से शिनजियांग प्रांत के काश्गर विभाग के कार्गिलिक ज़िले का हिस्सा बनाया है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा

(अंग्रेज़ी:लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल, एलएसी) भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा है।[३] ४,०५७ किलोमीटर लंबी यह सीमा रेखा जम्मू - कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को पृथक करती है।[४] यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। यह भी एक प्रका की सीज फायर (युद्धविरां) रेखा ही है क्योंकि १९६२ के भारत चीन युद्घ के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया। इसका संदर्भ सबसे पहले चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने २४ अक्टूबर १९५९ को एक पत्र में किया था, जो कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि चीन की किसी भी सरकार ने मैकमोहन रेखा को कभी वैध नहीं माना है।
  1. Aksai Chin: China's disputed slice of Kashmir, CNN.com, Accessed 2007-07-23
  2. Foreign trade and commerce in ancient India, Prakash Charan Prasad, Abhinav Publications, 1977, ISBN 978-81-7017-053-2
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web