hiwiki:समाचार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:shortcut साँचा:center साँचा:for

ला सॉफरियर ज्वालामुखी
  • काबुल के एक स्कूल के नजदीक बम विस्फोट होने से लगभग 85 लोगों की मृत्यु हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।


देखें · साँचा:plainlink · सम्बंधित बदलाव · साँचा:plainlink · सुझाव

समाचार (या मुखपृष्ठ समाचार) विकिपीडिया के मुखपृष्ठ का वो अनुभाग है जिसमें विश्व व्यापक रुचि वाली ख़बरों को शामिल किया जाता है। प्रत्येक ख़बर में कम से कम एक मुख्य लेख की कड़ी होती है (बोल्ड पाठ में) जो पाठकों को उस लेख की तरफ़ निर्देशित करती है जिसका विशेष ख़बर से सम्बन्धित अद्यतन हुआ है। अनुभाग में ख़बरों को किसी विशेष आधार पर क्रमबद्ध नहीं किया जाता।

ख़बर में शामिल लेख को विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली का पालन करना चाहिए। लेख में कम से कम इतनी जानकारी हो कि उसकी सामग्री में विषय का परिचय व ख़बर का विस्तार हो। कोई भी सदस्य मुखपृष्ठ समाचार के लिए किसी ख़बर को नामांकित कर सकता है, हालांकि प्रस्तावक के नामांकन को मानदंडों को पूरा करना चाहिए। ख़बर नामंकित करने के लिए विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार देखें।

उद्देश्य

मुखपृष्ठ समाचार के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

  • विकिपीडिया पाठकों को उस लेख तक पहुँचने में मदद करना जिसका विषय या विषय से सम्बन्धित कोई तथ्य सुर्खियों में है।
  • ऐसे विषयों से पाठकों को अवगत कराना जिसे वो शायद ढूँढ ना रहे हों परन्तु फिर भी उसमें उनकी रुचि हो।
  • यह प्रदर्शित करना कि विकिपीडिया एक गतिशील संसाधन है।
  • विकिपीडिया संपादकों को वर्तमान घटनाओं से सम्बन्धित विषयों के लेखों को अद्यतन करने के लिए प्रोत्साहित करना।

मापदण्ड

सामान्य मापदंड

समाचार के सभी भागों (मुख्य समाचार व हाल के निधन) में प्रदर्शित होने के लिए उम्मेदवार को निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना चाहिए:

  1. लेख का अच्छी तरह अद्यतन हुआ होना चाहिए। अच्छी तरह अद्यतन का अर्थ है कि जो ख़बर मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होनी है उसका विस्तार लेख में होना चाहिए।
  2. लेख का विषय विकिपीडिया की उल्लेखनीयता नीति के अनुरूप होना चाहिए।
  3. लेख को विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली का पालन करना चाहिए, उससे सम्बन्धित कोई गंभीर मुद्दा नहीं होना चाहिए। ख़बर से सम्बन्धित तथ्य लेख के अंदर विश्वसनीय स्रोत से संदर्भित होना चाहिए।

समाचार

मुख्य समाचार में प्रदर्शित होने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना चाहिए:

  1. ख़बर व्यापक रुची वाली होनी चाहिए। यहाँ व्यापक रुचि जाँचने हेतु यह देखा जाएगा कि ख़बर के विषय को अंतर्राष्ट्रीय रूप से समाचारों में कितना महत्त्व दिया गया है। अतः घटना की मीडिया कवरेज के साथ-साथ घटना की दुर्लभता भी देखी जाएगी, कि जिस क्षेत्र/राज्य/राष्ट्र में घटना हुई वहाँ उस प्रकार की घटनाएँ कितने समय में होती हैं।
  2. ख़बर का हुक 100 अक्षरों (अक्षर गिनने के लिए साँचा:tl का इस्तेमाल होगा) से अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए।
  3. चूँकि यह विकिसमाचार नहीं है इसलिए लेख में केवल ख़बर का विस्तार ही नहीं अपितु विषय का परिचय भी होना चाहिए।

हाल के निधन

  1. विषय की मृत्यु संबन्धित जानकारी का लेख में विश्वसनीय सन्दर्भ सहित अद्यतन किया गया होना चाहिए।
  2. लेख का प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/निधन तथा संबधित वर्ष के निधन पृष्ठ (जैसे वर्ष 2024 के लिये २०२४ में निधन) पर अद्यतन होना चाहिये।
  3. किसी उल्लेखनीय व्यक्त्तित्व के मृत्यु से वर्तमान घटनाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ना आवश्यक नहीं है।

चयन प्रक्रिया

उपरोक्त मापदंडों को पूर्ण करते किसी भी लेख को विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पृष्ठ पर नामांकित किया जा सकता है। ख़बर एवं हाल के निधन भाग में प्रविष्टि का चयन मतैक्य के आधार पर होगा। नामांकनकर्ता और प्रबंधक के आलावा अन्य सदस्यों को भी चयन प्रक्रिया में समर्थन या विरोध दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। चर्चा में किसी भी उम्मीदवार के सम्बन्ध में समर्थन या विरोध कारण सहित होना चाहिए।

समाचार

समाचार भाग में किसी भी समय पाँच से अधिक ख़बरें नहीं रखी जाएँगी। समाचार में कोई भी घटना सामान्यतः घटना के घटित होने के 72 घंटों के भीतर जोड़ी जाएगी। 72 घंटे पूर्ण होने के पश्चात ख़बर को मुखपृष्ठ पर केवल उस स्थिति में जोड़ी जाएगी यदि वह तब भी (अद्यतन के समय तक भी) सुर्ख़ियों में हो। यदि 72 घंटों पश्चात मतैक्य बनता है, उस स्थिति में भी यदि ख़बर सुर्ख़ियों से हट चुकी है तो उसे मुखपृष्ठ पर नहीं जोड़ा जाएगा।

दीर्घकालिक घटनाओं की प्रथम ख़बर को शामिल किए जाने के पश्चात् उस घटना से सम्बन्धित केवल उन ख़बरों को शामिल किया जाएगा जो घटना में आए किसी बहुत बड़े परिवर्तन की जानकारी देती हों। परन्तु एक घटना से सम्बन्धित केवल एक ही हुक मुखपृष्ठ समाचार में रखा जाएगा और उत्तरवर्ती परिवर्तन उसी एक हुक में प्रदर्शित किए जाएँगे। सामान्यतः दो दिन से कम समय में सारे समाचार नहीं बदले जाने चाहियें। कुछ समाचार बदले जा सकते हैं, परन्तु स्थिरता हेतु सभी समाचारों को दो दिन से कम अवधि में परिवर्तित नहीं होना चाहिए। यदि 72 घंटों से अधिक समय से कोई भी समाचार नहीं बदले हों तो इस नियम का अपवाद किया जा सकता है।

हाल के निधन

{{साँचा:मुखपृष्ठ समाचार}} में सबसे नीचे हाल के निधन खण्ड में चार से अधिक नाम नहीं रखे जाएँगे। किसी भी व्यक्ति का नाम इस भाग में 1 माह से अधिक समय नहीं रखा जाएगा। यदि उल्लेखनीय व्यक्त्तित्व के मृत्यु के समाचार पर विकिपीडिया:समाचार#विशेष परिस्थितियाँ के अनुसार 72 घण्टों में समाचार ब्लर्ब को लेकर कोई मतैक्य नहीं बन पाता है और लेख अन्य मापदंडों पर खरा उतरता है तो इसे हाल के निधन खण्ड में स्थान दिया जायेगा।

अपवाद

समाचार भाग का अद्यतन निम्न परिस्थितियों में प्रबंधकों द्वारा मापदंड पूर्ण करते लेखों से (बिना नामांकन के भी) किया जा सकता है:

  1. किसी समाचार उम्मीदवार पर चर्चा ना होने की स्थिति में नामांकन के 24 घंटे पश्चात
  2. मुख्य समाचार भाग में तीन दिन से अधिक समय तक कोई परिवर्तन ना होने की स्थिति में
  3. हाल के निधन भाग में 1 माह से अधिक समय में कोई बदलाव ना होने की स्थिति में
  4. पुनरावर्ती विषयों के सम्बन्ध में समाचार (नामांकन होने पर एवं बिना नामांकन के भी)

प्रबन्धकों के लिए निर्देश

उपयुक्त स्थानों पर निम्न साँचे लगाएँ:

  • लेख के वार्ता पृष्ठ पर: (साँचा:tl)
    {{ख़बर वार्ता|{{subst:CURRENTDAY}} {{subst:CURRENTMONTHNAME}}|{{subst:CURRENTYEAR}}}}
  • नामांकनकर्ता के वार्ता पृष्ठ पर: (साँचा:tl)
    {{subst:ख़बर नोटिस|{{subst:CURRENTDAY}} {{subst:CURRENTMONTHNAME}}|{{subst:CURRENTYEAR}}|लेख}} 

बार्नस्टार

जिन सदस्यों या प्रबंधकों ने मुखपृष्ठ समाचार पर महत्त्वपूर्ण दीर्घकालिक योगदान दिया हो उन्हें इस बार्नस्टार से सम्मानित किया जा सकता है।

चित्र क्या टाइप करें विवरण
मुखपृष्ठ समाचार बार्नस्टार {{subst:मुखपृष्ठ समाचार बार्नस्टार|संदेश~~~~}} मुखपृष्ठ समाचार बार्नस्टार उन सदस्यों को दिया जाता है

जिन्होंने मुखपृष्ठ समाचार में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया हो।