hiwiki:वीडियोविकि/आमवातीय संधिशोथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

आमवातीय संधिशोथ एक ऐसी बहुत दिनों तक बना रहनेवाला रोग है जो साधारणत: धीरे-धीरे बढ़ती ही जाती है। अनेक जोड़ों का विनाशकारी सूजन इसका विशेष लक्षण है। साथ ही शरीर के अन्य संस्थानों पर भी इस रोग का प्रतिकूल प्रभाव होता है। हाथ पावों में अत्यधिक पसीना और सूजन इस रोग की उग्रता के सूचक हैं। यह व्याधि सब आयु के व्यक्तियों को ग्रसित का सकती है, पर 20 से 40 वर्ष तक की अवस्था के लोग इससे अधिक ग्रस्त होते हैं।

कारण

20वीं शताब्दी के मध्य तक इस रोग का कारण नहीं जाना जा सका था। वंशानुगत अस्वाभाविकता, ऐलर्जी, तथा मेटाबोलिक डिसऑर्डर इसका कारण हो सकते हैं, किंतु अभी तक इस रोग के मूल कारणों का पता नहीं चल सका है।

लक्षण

इस रोग में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अंदर ही अंदर शरीर को कमजोर बनाती रहती है। जिसकी वजह से जोड़ कमजोर होते रहते हैं। हड्डी कटाव, संयुक्त विकृति एवं दर्दनाक सूजन इसके मुख्य लक्षण हैं।

चिकित्सा

हालांकि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, मूल कारणों के ज्ञान के अभाव में लक्षणों के निवारण हेतु ही चिकित्सा की जाती है।

पीड़ा को दूर करने के लिए पीड़ानिरोधक औषधियाँ दी जाती हैं। साथ ही शरीर के क्षय का निवारण करने के लिए आवश्यक भोजन तथा पूर्ण विश्राम कराया जाता है।

भौतिक चिकित्सा एवं ध्यान लगाने से भी इस रोग में आराम पाया जा सकता है