hiwiki:योगदान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

मुझे भी विकिपीडिया में योगदान देना है, मैं कैसे करुँ?

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। आप जैसे विचारकों के कारण ही विकिपीडिया का विकास हुआ है। विकिपीडिया पर योगदान के कई तरीके हैं। कुछ यहाँ सुझाये गये हैं।

गलतियाँ सुधारें

विकिपीडिया पर लेख पढते समय अक्सर ही लोग पाते हैं कि "कुछ सही नहीं है"। यह गलतियाँ हो सकती हैं - कडियाँ, मात्रायें, व्याकरण या जानकारी आदि। फिर वे तुरन्त ही बदलें बटन को क्लिक करते हैं और गलती सही कर देते हैं। लगभग हर एक योगदान करने वाले की शुरूआत की यही कहानी है। अगर आपको यह पता नहीं है क्या सही है, या आपको कुछ अन्देशा है तो पहले आप उस लेख के संवाद पृष्ठ पर चर्चा कर लें। लेख के संवाद पृष्ठ पर जाएँ, "+" बटन को क्लिक करें। अपने चर्चा का शीर्षक दें, और चर्चा आरम्भ कर दें। और हाँ, अपना हस्ताक्षर और समय देना न भूलें, उसके लिए ~~~~ का प्रयोग करें।

नए लेख आरम्भ करें

देखे: विकिपीडिया:नया पन्ना कैसे आरम्भ करें तथा विकिपीडिया:लेख का नाम कैसे रखें

नया लेख आरम्भ करना काफी महत्त्वपूर्ण काम है। विशेषतः जब कई लेख किसी खाली पन्ने से जुडे हों।

विकिपीडिया लेखों मे अक्सर ही कई कड़ियाँ होती है। यह नीली होती है अगर कड़ी का लेख विकिपीडिया में है तो (या जामुनी, अगर आपने उस कड़ी को क्लिक किया है)। अगर कड़ी का लेख विकिपीडिया में नहीं है तो कड़ी का रंग लाल होता है। लाल कड़ी को क्लिक करने से नए लेख का पन्ना मिलता है। वहाँ आप नए लेख को लिखें और अपने योगदान को सुरक्षित कर दें। आपका धन्यवाद, आपने विकिपीडिया में नया पन्ना जोड़ दिया।

कई बार गलत वर्तनी (spelling) के कारण भी लेख नदारद पाया जाता है। नए लेख को बनाने से पहले देख ले कि कही वर्तनी तो गलत नहीं। ऐसा हो तो वर्तनी सही कर दें, कडी नीली हो जानी चाहिए। समानार्थ शीर्षक वाले लेखो को जोडने के लिए आप पुनर्निर्देशन (Redirect) का प्रयोग करें। उदाहरण के लिए देखे: [बनारस]। यहाँ लेख पर विशेष कमाण्ड है: #REDIRECT [[वाराणसी]], सो बनारस लेख अपनी कड़ी को वाराणसी लेख पर भेज देता है। ऐसा इसलिए क्योकि बनारस और वाराणसी एक ही शहर के दो नाम हैं। इसके अतिरिक्त हिन्दी में एक ही शब्द की कई वर्तनियाँ हो सकती हैं, ऐसे में सामान्य वर्तनी वाले नाम को शुद्ध परम्परागत नाम वाले पन्ने पर पुनर्निर्देशित कर देना चाहिये।

मेरे लेखों को दूसरों ने बदल दिया

आपके लेखों को दूसरों के द्वारा बदला जाना इस बात को दर्शाता है कि लेख लोकप्रिय है। आप चाहेंगे कि जिसने भी उस लेख को बदला है उनसे वार्ता आरम्भ करें। आप लेख के संवाद पृष्ठ या योगदान करने वाले सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा करें। आप बदलाव के लिए आभार प्रकट करना चाहेंगे या बदलाव के विषय में अधिक जानकारी की माँग करना चाहेंगे। पारस्परिक संवाद से लेखों को सुधरते हुए पाया गया है।

अगर मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है तो भी क्या मैं योगदान दे सकता हूँ?

आपके पास जितनी भी जानकारी है विकिपीडिया पर दें। अपने लेख के साथ {{आधार}} जोड दें। जो उस लेख के बारे मे पूरी जानकारी रखते हैं, वे उसे पूरा कर देंगे। ऐसा करने में कुछ वक्त लग सकता है मगर कम से कम कुछ जानकारी तो उपलब्ध रहेगी।

मेरे व्यक्तिगत विचार क्यों लेखों में से हटा दिए गए?

विकिपीडिया निष्पक्ष और प्रमाणित जानकारी देने पर जोर देता है। व्यक्तिगत विचार पक्षपात और विवादों को जन्म देते है। विकिपीडिया पर आप जानकारी दें, अपने विचार नहीं। उदाहरण के लिए आप यह लिख सकते है कि किसी फिल्म में कितने और कौन से गीत हैं। मगर यह लिखना कि कौन से गीत अच्छे हैं और कौन से गीत बेसुरे, व्यक्तिगत विचार है, इसे न लिखें। हो सकता है कि जो गीत आपको अच्छे न लगें किसी के प्रिय गीतों में हों। उसी तरह किसी व्यक्तित्व के लेख में आप यह लिख सकते है कि उनके योगदान क्या हैं, मगर उन योगदानो पे अपनी राय देने से बचें।

मैं किसी लेख को उसके स्रोत की कड़ी के साथ कैसे जोड़ सकता हूँ?

विकिपीडिया के लेखों पर आप प्रकाशित विश्वस्त स्रोतों की कड़ियों से आसानी से जोड़ सकते हैं और ऐसा करना मानक भी है। उदाहरण के लिए आप फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट लेख देखें। इस लेख मे बीबीसी की कड़ी स्रोत के रूप मे दी गई है। ऐसा स्वाचलित रूप से करने के लिए आप <ref> और </ref> के बीच में अपना स्रोत प्रदान करें। उदाहरण: <ref>आपका स्रोत</ref>

इसके पश्चात लेख के अंत में निम्न लाइनें जोड़ दें:

==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}

आम तौर पर यह मुख्य लेख के बाद तथा इन्हें भी देखें नामक अनुभाग से पहले दी जाती हैं।

<cite news>साँचे के प्रयोग की विधि यहाँ है। इसके सम्पूर्ण उदाहरण के लिए आप फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट लेख के सम्पादन योग्य सूत्र को यहाँ देखे।

मै लेख पर चित्रों को कैसे लगा सकता हूँ?

हिन्दी मे जानकारी उपलब्ध हो तब तक आप देखे - en:Wikipedia:Picture tutorial और en:Help:Contents/Images and media

मैं समान विषय के लेखों को आपस में कैसे जोड़ सकता हूँ?

समान विषय के लेखों को आपस मे जोड़ने के कई तरीके हैं।

उप-शीर्षक यह भी देखें का प्रयोग

उप-शीर्षक ''यह भी देखें'' का प्रयोग करे। इस में आप अन्य लेखों की कड़ी दे सकते है। उदाहरण के लिए देखें: हिन्दी साहित्य

साँचों का प्रयोग

साँचे विशेष लेख होते है, यह विषय-वस्तु (content) को एक से अधिक लेखों पर दोहराने का सरल उपाय है। इसे उप-लेख भी माना जा सकता है। साँचों के नाम "Template:" से शुरू होते है (जैसे: साँचा:हिंदी साहित्यकार)। इस उप-लेख को लेख पर डालने के लिए उप-लेख का नाम कोष्ठक {{ के अन्दर लिखे। (जैसे: {{हिंदी साहित्यकार}})। साँचे के प्रयोग के उदाहरण के लिए देखें:आचार्य रामचंद्र शुक्ल लेख।

श्रेणी का प्रयोग

हर लेख को आप एक या एक से अधिक श्रेणी मे डाल सकते हैं। लेख को श्रेणी मे डालने के लिए विशेष कमाण्ड "[[श्रेणी: लेख की श्रेणी]]" का प्रयोग करें। जहाँ, लेख की श्रेणी उस श्रेणी का नाम है जिसमे लेख को डालना चाहते है। उदाहरण के लिए देखें: आचार्य रामचंद्र शुक्ल लेख, यह व्यक्तिगत जीवन और लेखक श्रेणी में शामिल है।

श्रेणी में लेख क्रमबद्ध होते है, और श्रेणी खुद भी किसी अन्य श्रेणी की उप-श्रेणी हो सकती है। उदाहरण के लिये श्रेणी:सॉफ्टवेयर नामक श्रेणी, श्रेणी:संगणक नामक श्रेणी की उपश्रेणी है।

मैं समान शीर्षक वाले लेख कैसे बना सकता हूँ?

जो शीर्षक अनेक अर्थ के लिए प्रयोग किए जा सकते है, उन्हे बहुविकल्पी शब्द कहा जाता हैं। उदाहरण के लिए देखें: सरस्वती, सरस्वती शीर्षक हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी, एक नदी और एक पत्रिका को दर्शाता हैं। ऐसे शीर्षको को अलग करने के लिए सभी लेखों के शीर्षकों को विस्तार से बताना होता है, जैसे: सरस्वती देवी, सरस्वती नदी और सरस्वती पत्रिका। बहुविकल्पी शब्द के पन्ने पर साँचा:बहुविकल्पी शब्द का प्रयोग करें (जोड़ें: {{बहुविकल्पी शब्द}}) और सभी प्रासंगिक लेखो की सूची उस पन्ने पर दे दें।