hiwiki:नामस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

नामस्थान विकिपीडिया पर ऐसे उपसर्ग हैं जो मीडियाविकी द्वारा पहचाने जाते हैं। इन नामस्थानों के अंत में colon : लगाया जाता है। हर नामस्थान के साथ सम्बंधित वार्ता नामस्थान होता है जहाँ पर चर्चा होती है। हिन्दी विकिपीडिया पर निम्न नामस्थान हैं:

सामग्री नामस्थान सम्बंधित चर्चा नामस्थान
नामस्थान संख्या नामस्थान का नाम शॉर्टकट एवं अन्य नाम नामस्थान का नाम शॉर्टकट एवं अन्य नाम
0 मुख्य 1 वार्ता
2 सदस्य , U 3 सदस्य वार्ता सवा, UT
4 विकिपीडिया वि, Wikipedia, WP 5 विकिपीडिया वार्ता विवा, WPT
6 चित्र Image 7 चित्र वार्ता Image talk
8 मीडियाविकि मी 9 मीडियाविकि वार्ता मीवा
10 साँचा सा, T 11 साँचा वार्ता सावा
12 सहायता 13 सहायता वार्ता
14 श्रेणी श्र 15 श्रेणी वार्ता श्रवा, CT
100 प्रवेशद्वार प्र, P 101 प्रवेशद्वार वार्ता प्रवा
828 Module 829 Module talk

विवरण

नामस्थान निम्न कार्यों के लिये हैं:

  • मुख्य नामस्थान: इसमें विकिपीडिया के सारे लेख आते हैं
  • सदस्य नामस्थान: इसमें सभी सदस्यों के सदस्य पृष्ठ आते हैं। सदस्य विकिपीडिया सम्बंधी कोई परीक्षण अपने सदस्य पृष्ठ के उप-पृष्ठों में कर सकते हैं। ये सभी सदस्य नामस्थान में आएँगे और ज्ञानकोश का भाग नहीं होंगे।
  • विकिपीडिया नामस्थान: यह नामस्थान विकिपीडिया परियोजना पर प्रबंधन कार्यों के लिये है। इसकी जानकारी ज्ञानकोश का हिस्सा नहीं बलकी रख-रखाव और विकिपीडिया के समुदाय में हेतु है
  • चित्र नामस्थान: यद्यपि इसका नाम चित्र है, परंतु इसमें सभी तरह के मीडिया रखे जाते हैं। इसमें इमेज, ऑडियो और वीडियो शामिल हैं।
  • मीडियाविकि: इस नामस्थान में ऐसे पृष्ठ होते हैं जिनसे विकिपीडिया के सॉफ़्टवेयर (जिसका नाम मीडियाविकि है) में परिवर्तन किया जाता है। इसमें css, जावास्क्रिप्ट एवं सभी सदस्यों को समान दिखने वाले सन्देश (interface) शामिल है। इस नामस्थान में परिवर्तन करने का अधिकार केवल प्रबंधकों को होता है।
  • साँचा नामस्थान: इस नामस्थान में सभी साँचे रखे जाते हैं
  • सहायता: इस नामस्थान में सदस्यों की सहायता के सभी पृष्ठ रखे जाते हैं
  • श्रेणी: इस नामस्थान में सभी श्रेणियाँ रखी जाती हैं। श्रेणियों द्वारा सभी लेखों, साँचों एवं चित्रों को वर्गीकृत किया जाता है। इस नामस्थान में कोई सामग्री नहीं रखी जाती।
  • प्रवेशद्वार: इस नामस्थान में विषय के लिये "प्रवेशद्वार" बनते हैं, अर्थात उनके बारे में मूल जानकारी देने वाले पृष्ठ जो विषय से सम्बंधित कई लेखों से थोड़ी-थोड़ी जानकारी देते हैं और आगे पढ़ने के लिये उन लेखों की कड़ियाँ देते हैं।
  • Module: इस नामस्थान में लुआ मॉड्यूल बनाए जाते हैं जो साँचों में प्रयोग होते हैं।

इन सब नामस्थानों के साथ सम्बंधित वार्ता नामस्थान भी हैं जो सामग्री नामस्थान के पृष्ठ के बारे में सुधार हेतु चर्चा करने के काम आते हैं। उदाहरण: विकिपीडिया वार्ता:नामस्थान इस पृष्ठ का वार्ता पृष्ठ है जहाँ इस पृष्ठ में सुधार हेतु चर्चा होती है।

इनके अतिरिक्त एक विशेष नामस्थान भी है जिसमें सभी विशेष पृष्ठ पाए जाते हैं।

इन्हें भी देखें