hiwiki:नए उपयोगकर्ताओ से अच्छा व्यवहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:ombox साँचा:nutshell


विकिपीडिया के सभी लेख आप जैसे ही विभिन् लेखकों और संपादको के निरंतर प्रयास से बनाए व सवारे जाते है। इसमें यह याद रखने वाली बात है की इसमें उन हजारों नए उपयोगकर्ता का भी हाथ होता है, जो की बिना किसा खाते के या अगर खाता है भी तो अपने विवेक अनुसार छोटे बड़े संपादन कर विकिपीडिया में हर संभव योगदान देते है व इस परियोजना को सफल व ज्यादा उपयोगी बनाते है। भले ही एक नया व्यक्ति जो अभी अभी विकिपीडिया पर आया है किसी को 'रंगरूट' लगे पर हर व्यक्ति हर चीज़ के बारे में जानकारी नहीं रखता और इसलिए ही जब भी हम किसी नए विषय के बारे में लेख बनाते है तो हम भी तो कम से कम उस विषय के लिए नए व 'रंगरूट ' होते है।

नए उपयोगकर्ता विकिपीडिया के लिए सबसे मूल्यवान संसाधन है। यह उपयोगकर्ता ही आगे चलकर अच्छे लेखक व संपादक बनेंगे और यही इस परियोजना का भविष्य हैं। हम सबको नए उपयोगकर्ताओ से शालीनता, प्यार व तमीज से पेश आना चाहिए। उन्हें हर सम्बंधित मदद उपलब्ध करानी चाहिए वह समय समय पर उनके द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहन भी देना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं और इसकी बेहद कम संभावना है की नए व्यक्ति को विकिपीडिया और इसके सभी कानून कायदे - तोर तरीको व तकनिकी व्यवस्था के बारे में सारी जानकारी होगी व इसलिए ही उनसे गलती हो सकती. वह कभी कुछ गलत व त्रुटिपूर्ण कर सकते है। हमें चाहिए की उन्हें तटस्थ व शालीनता भरे तरीके से बिना आरोप लगाये गलती की तरफ ध्यान दिलाये व उन्हें इसे सुधारने में मदद करे।

कभी भी व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप में ना उलझे व अगर कोई नया उपयोगकर्ता ऐसा कर भी रहा है तो प्यार व तर्क पूर्ण तरीके से उन्हें इसके बारे में समझाए व याद दिलाये की विकिपीडिया इसके लिए नहीं बना।

बाकी हम सभी उन सभी नैतिक व सामाजिक मूल्यों व किसी अन्य व्यक्ति से वार्तालाप करने की कला का प्रयोग करे जो सामान्य परिस्थिति में करते। याद रखे सामने वाली कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे भी हमारे जैसा ही एक व्यक्ति बैठा है।