८ अप्रैल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(8 अप्रैल से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
<< अप्रैल >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३
१४ १५ १६ १७ १८ १९ २०
२१ २२ २३ २४ २५ २६ २७
२८ २९ ३०
२०२४

8 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 98वां (लीप वर्ष में 99वां) दिन है। साल में अभी 267 दिन और बाकी है।

प्रमुख घटनाएँ

  • १८०१- रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत।
  • १८३१- प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
  • १८५७- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (१८५७) के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दे दी गई।
  • १८९४- प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता अब 'कोलकाता' में निधन।
  • १९१२- नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार २०० से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
  • १९२९- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका और अपनी गिरफ्तारी दी।
  • १९५०- भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरु संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
  • १९६१- ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से २३६ लोगों की मौत।
  • १९६५- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
  • १९८८- जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
  • २०००- गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों का १३वाँ सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में आरंभ हुआ।
  • २००१- बाँग्ला देश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित हुआ।
  • २००३- अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो गई किंतु सद्दाम हुसैन का पता नहीं चला।
  • २००६- ल्योकशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • २००८-
    • आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया।
    • ईरान ने अपने यूरेनियम संयंत्र में ६ हजार नए सेंट्रीप्यूज लगाना शुरु किया।
    • पाकिस्तान के नाभिकिय संयंत्र में गैस स्राव होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।
  • २०१३- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में १६३ लोगों की मौत और ५० हजार लोग विस्थापित।

जन्म

  • १८९२- हेमचंद्र राय चौधरी, इतिहासकार
  • १९२४- कुमार गंधर्व, भारतीय शास्त्रीय गायक
  • १९३८- कोफी अन्नान, संयुक्त राष्ट्र के ७वें महासचिव
  • १९५०- दिनेश कुमार शुक्ल, हिंदी कवि
  • १९८३- अल्लु अर्जुन, तेलुगु चलचित्र अभिनेता

निधन

  • १८५७- मंगल पांडेय, प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला सेनानी
  • १८९४- बंकिम चंद्र चटोपाध्याय, बाँग्ला साहित्यकार,
  • १९४७- हेनरी फोर्ड, अमेरिकी उद्योगपति
  • २००८- शरण रानी, हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका
  • २०१३- मारग्रेट थेचर, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
  • २०१५- जयकांतन, भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक

बाहरी कडियाँ