२ अक्तूबर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
| << | अक्टूबर | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | २ | ३ | ||||
| ४ | ५ | ६ | ७ | ८ | ९ | १० |
| ११ | १२ | १३ | १४ | १५ | १६ | १७ |
| १८ | १९ | २० | २१ | २२ | २३ | २४ |
| २५ | २६ | २७ | २८ | २९ | ३० | ३१ |
| २०२६ | ||||||
2 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 275वॉ (लीप वर्ष में 276 वॉ) दिन है। साल में अभी और 90 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
- 1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
- 1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्विकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
- 1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
- 1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
- 1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
- 1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
- 1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
- 1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
- 1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
- 1988 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
- 2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
- 2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
- 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
- 2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
- 2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
- 2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
- 2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
जन्म
- 1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
- 1933 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
- 1974 - प्रीतम सिवाच - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान
- 1869 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
- 1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी
- 1904 - लालबहादुर शास्त्री - भारत के दूसरे प्रधानमंत्री
- 1942 - आशा पारेख - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
- 1924 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक
- 1984 - मारियोन बार्तोली
निधन
- 1906 - राजा रवि वर्मा - विख्यात चित्रकार
- 1964 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता
- 1975 - के कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)
- स्वतंत्रता दिवस, वर्ष 1958 में गिनी को फ्रान्स से स्वतंत्रता मिली।