हेरा फेरी (फिल्म शृंखला)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

हेरा फेरी भारतीय कॉमेडी फिल्मों की एक शृंखला है। शृंखला की पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एजी नडियादवाला द्वारा निर्मित की गयी,[१] दूसरी फिल्म नीरज वोरा द्वारा निर्देशित की गयी, जबकि तीसरी फिल्म इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और फिरोज नडियादवाला द्वारा निर्मित की जाएगी।[२] सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार ने इस शृंखला में मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं। शृंखला की तीसरी फिल्म अभी निर्माणाधीन है, और इसमें भी तीनों प्रमुख सितारे अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। यह शृंखला अब बॉलीवुड में बीसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शृंखला है।

शृंखला की फिल्में

फिल्म रिलीज़ तिथि निर्देशक लेखक निर्माता
हेरा फेरी ३१ मार्च २००० प्रियदर्शन नीरज वोरा एजी नाडियाडवाला
फिर हेरा फेरी ९ जून २००६ नीरज वोरा फ़िरोज़ नाडियाडवाला

हेरा फेरी (२०००)

स्क्रिप्ट त्रुटि: "main" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, और तबू ने क्रमशः राजू, श्याम, बाबुराव गणपतराव आपटे और अनुराधा शिवशंकर पानिकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी १९८९ की मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित है। फिल्म को रिलीज पर औसत प्रतिक्रिया मिली, हालांकि बाद में सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण, फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ गया और यह उस समय सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गयी। परेश रावल के हास्य अभिनय को भारी प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आइफा तथा फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई फिल्म पुरस्कार मिले।

फिर हेरा फेरी (२००६)

स्क्रिप्ट त्रुटि: "main" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। यह फिल्म पिछली फिल्म से आगे की कहानी जारी रखती है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं, हालांकि बिपाशा बसु और रिमी सेन ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म नीरज वोरा द्वारा निर्देशित की गई थी। अक्षय कुमार के अभिनय और परेश रावल के हास्य अनुक्रमों को मिली बड़ी प्रशंसा के साथ, हेरा फेरी की तरह ही यह भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बन कर उभरी। फिल्म को हिंदी दर्शकों ने काफी सराहा है, और इसे भारतीय सिनेमा में अब तक के सबसे अच्छे सीक्वलों में से एक माना जाता है।

आगामी फिल्में

फिल्म रिलीज़ तिथि निर्देशक लेखक निर्माता
हेरा फेरी ३ २०१९ इन्द्र कुमार फ़िरोज़ नाडियाडवाला

हेरा फेरी ३

स्क्रिप्ट त्रुटि: "main" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। हेरा फेरी ३ का निर्माण २०१४ में शुरू हुआ। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल क्रमश: राजू, श्याम और बाबुराव के रूप में पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे।

फिल्म का उत्पादन विशेष रूप से कठिन रहा है। जब फिल्म की घोषणा की गई, तो रावल और कुमार ने क्रमशः बाबूराव और राजू के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने से मन कर दिया, और उन्हें जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर और अभिषेक बच्चन द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।[३] एक समय पर, यह फिल्म पूरी तरह से रद्द कर दी गई थी, लेकिन फिर २०१४ में अचानक शूटिंग शुरू हो गयी।[४] मई २०१६ में, अब्राहम और बच्चन दोनों ही फिल्म छोड़कर चले गए। बच्चन के छोड़ने के कुछ ही समय बाद, कुमार वापस लौटे, और फिर तीनों मूल अभिनेताओं को दोबारा फिल्म से जोड़ दिया गया। दो कलाकारों के प्रस्थान के अलावा, शेट्टी ने संक्षेप में उत्पादन छोड़ दिया था, और निर्देशक नीरज वोरा को अहमद खान द्वारा बदल दिया गया था।

अक्टूबर २०१६ में वोरा दिल का दौरा पड़ने के कारण कोमा में चले गए, जिससे फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया। अगस्त २०१७ तक वोरा कोमा से बाहर तो गये थे, लेकिन परियोजना तब भी ठंडे बास्ते में ही पड़ी थी। १८ मई २०१७ को सुनील शेट्टी ने पुष्टि की कि नीरज वोरा के फिट घोषित होते ही फिल्म का निर्माण शुरू हो जायेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अहमद खान हेरा फेरी ३ का हिस्सा होंगे या नहीं। १४ दिसंबर २०१७ को नीरज वोरा का निधन हो गया। उनकी इस असामयिक मौत के बाद फिल्म का भविष्य एक बार फिर अनिश्चित हो गया।[५]

२३ मई २०१८ को, यह पुष्टि हुई कि हेरा फेरी ३ अब इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित की जाएगी और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे।[६] इंद्र कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को एक बयान में यह भी पुष्टि की थी कि यह फिल्म २०१९ की दूसरी छमाही में रिलीज के लिए तैयार होगी, और यह पिछली दो फिल्मों की कहानी जारी रखेगी।

पात्र तथा चरित्र

चरित्र फ़िल्म
हेरा फेरी
(२०००)
फिर हेरा फेरी
(२००६)
हेरा फेरी ३
(२०१९)
बाबूराव गणपतराव आपटे
बाबू भैया
परेश रावल
घनश्याम तिवारी
श्याम
सुनील शेट्टी
राजू अक्षय कुमार
अनुराधा शिवशंकर पणिकर तबु
  1. redirect Template:n/a
कबीरा गुलशन ग्रोवर
  1. redirect Template:n/a
देवी प्रसाद कुलभूषण खरबंदा
खड़क सिंह ओम पुरी
बैंक मैनेजर असरानी
पुलिस कमिशनर प्रकाश मुकेश खन्ना
चमन झींगा
पारसी व्यक्ति
दिनेश हिंगू
कबीरा की गिरोह का सदस्य रज़ाक ख़ान
अनुराधा बिपाशा बसु
अंजलि रिमी सेन
गजोधर सिंह
पप्पू
राजपाल यादव TBA
कचरा सेठ मनोज जोशी
मुन्नाभाई जॉनी लीवर TBA
मुन्नाभाई का साथी सुनील पाल
तिवारी शरत सक्सेना
तिवारी का साथी रवि किशन
पीटर सुरेश मेनन
गॉडफादर राम संजय मिश्रा TBA

परिणाम

फिल्म प्रदर्शन तिथि बजट कमाई
हेरा फेरी ३१ मार्च २००० ७.५ करोड़ २१ करोड़[७]
फिर हेरा फेरी ९ जून २००६ २० करोड़ ९ करोड़
हेरा फेरी ३ २०१९
  1. redirect Template:n/a ||
  2. redirect Template:n/a

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite news
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite web