हर्षदीप कौर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

हर्षदीप कौर (जन्म-१६ दिसम्बर,१९८६), एक भारतीय पाशर्व गायिखा हैं। २ संगीत रियलिटी शो जीतने के बाद हर्षदीप ने बॉलीवुड उद्योग में बतौर गायिका अपनी पहचान बनाई। उन्होंने काफी भारतीय भाषाओ में गाने रिकॉर्ड किये हैं, और खुद को भारतीय सिनेमा के अग्रणी पाशर्वगायकों की सूची में स्थापित किया। हर्षदीप ने प्रमुख भारतीय संगीत निर्देशक[१] ऐ.आर.रहमान, प्रीतम, विशाल-शेखर, शंकर एहसान लोय, अमित शर्मा, सलीम-सुलेमान, सोहेल सेन और कई अन्य सहित के साथ काम किया हैं। कतिया करू (फिल्म-रॉकस्टार), हीर (जब तक हैं जान), इक ओंकार (रंग दे बसंती), जालिमा[२] (रईस), नच दे ने सारे (बार बार देखो), कबीरा (ये जवानी है दीवानी) इनके कुछ बेहद पसंदीदा व सुपर हित गाने हैं।

हर्षदीप कौर

जीवनी

हर्षदीप कौर का जन्म १६ दिसम्बर को दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था, उन्हें संगीत अपने पिता, सविंदर सिंह से विरासत में मिला हैं, जिनका संगीत वाद्यन्त्रो का कारखाना हैं। उन्होंने दिल्ली के न्यू एरा पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। शिक्षा के अलावा उन्होंने ६ वर्ष की आयु से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने तेजपाल सिंह से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली जों कि "सिंह ब्रदर्स" के नाम से लोकप्रिय हैं व पश्चिमी शास्त्रीय संगीत जॉर्ज पुल्लिन्कला से सीखा। १२ वर्ष की आयु में वह "दिल्ली स्कूल ऑफ़ म्यूजिक" में पियानो सीखने के लिए शामिल हो गयी। वह अपने सूफी शैली के गानों के लिए लोकप्रिय हैं। वह एम टीवी कोक स्टूडियो के तीनो सीजन में प्रदर्शित हुई हैं। सितम्बर,२०१३ में वह गनर्सबरी पार्क में लन्दन मेला में अपनी प्रतिभा दिखाई।

पुरस्कार

हर्षदीप कौर पहली महिला हैं २ रियल्टी शो जीतने वाली।

  1. एमटीवी विडियो गा गा कांटेस्ट (विजेता,२००१)
  2. एंडीटीवी जूनून कुछ कर दिखने का (विजेता,२००८)

सन्दर्भ

  1. "Economictimes Harshdeep Kaur". economictimes. Retrieved 15 May 2017.
  2. "Raees song Zaalima: Shah Rukh Khan is the king of romance, period. Watch video". The Indian Express. Retrieved 5 January 2017.