हंस (पक्षी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हंस पक्षी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
हंस
Swan
Cygnus olor 2 (Marek Szczepanek).jpg
Scientific classification
Type species
सिग्नस सिग्नस
(Cygnus cygnus)
जातियाँ

6 जीवित

हंस (Swan) अनैटिडाए कुल के जलपक्षियों के सिग्नस (Cygnus) वंश के पक्षी होते हैं। वर्तमान विश्व में इसकी 6 जीवित जातियाँ हैं, हालांकि इसकी कई अन्य जातियाँ भी थीं जो विलुप्त हो चुकी हैं। हंस का बत्तख और कलहंस से जीववैज्ञानिक सम्बन्ध है, लेकिन हंस इन दोनों से आकार में बड़े और लम्बी गर्दन वाले होते हैं। नर और मादा हंस आमतौर पर जीवन-भर के लिए जोड़ा बनाते हैं।[१][२][३][४]

सांस्कृतिक महत्व

अपनी सुंदरता और लम्बी यात्राओं के लिए हंसों को कई संस्कृतियों में महत्व मिला है। भारतीय साहित्य में इसे बहुत विवेकी पक्षी माना जाता है। और ऐसा विश्वास है कि यह नीर-क्षीर विवेक (पानी और दूध को अलग करने वाला विवेक) से युक्त है। यह विद्या की देवी सरस्वती का वाहन है। ऐसी मान्यता है कि यह मानसरोवर में रहते हैं। हंसों को आजीवन जोड़ा बनाने के लिए भी प्रेम-सम्बन्ध और विवाह का प्रतीक माना गया है।

जातियाँ

उपवंश छवि वैज्ञानिक नाम साधारण नाम विवरण वितरण
ओलोर
Olor
Swan and cygnets near the Newry canal - geograph.org.uk - 500760.jpg Cygnus olor मूक हंस
Mute swan
यूरेशिया में हूपर हंस से दक्षिणी क्षेत्रों में मिलने वाली यूरोप से दक्षिणी रूस, चीन और सागर-तटस्थ रूस
चेनोपिस
Chenopis
Black Swan and Cygnet.jpg Cygnus atratus काला हंस
Black swan
मौसम के अनुसार जगह-जगह प्रवास करने वाला, काला शरीर और लाल चोंच आस्टेलिया (मानवों द्वारा न्यू ज़ीलैण्ड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में भी स्थापित)
स्टेनेलाइडीस
Sthenelides
Black-necked swan 745r.jpg Cygnus melancoryphus काला-गला हंस
Black-necked swan
दक्षिण अमेरिका
सिग्नस
Cygnus
030-Cygnus cygnus2.jpg Cygnus cygnus हूपर हंस
Whooper swan
उत्तरी यूरेशिया में प्रजनन और सर्दियों में दक्षिणी यूरोप व पूर्वी एशिया में निवास
Trumpeter Swaw (Cygnus buccinator) RWD1.jpg Cygnus buccinator ट्रम्पेटर हंस
Trumpeter swan
उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा हंस, देखने में हूपर हंस से मिलता-जुलता, शिकार के कारण विलुप्ति की कागार पर था लेकिन अब संख्या बढ़ गई है उत्तर अमेरिका
Bewick's Swan (38432301720).jpg Cygnus columbianus टुण्ड्रा हंस
Tundra swan
आर्कटिक टुण्ड्रा में प्रजनन और सर्दियों में यूरेशिया और उत्तर अमेरिका के कम-ठंडे क्षेत्रों में निवास, इसकी दो उपजातियाँ मानी जाती हैं:
  • बेस्विक हंस (Bewick's swan), जो यूरेशिया में पाया जाता है
  • विस्लिंग हंस (Whistling swan), जो उत्तर अमेरिका में पाया जाता है
उत्तर अमेरिका, यूरेशिया

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Andors, A. (1992). "Reappraisal of the Eocene groundbird Diatryma (Aves: Anserimorphae)". Science Series Natural History Museum of Los Angeles County. 36: 109–125.
  2. Murrary, P.F; Vickers-Rich, P. (2004). Magnificent Mihirungs: The Colossal Flightless Birds of the Australian Dreamtime. Indiana University Press.
  3. Bourdon, E. (2005). "Osteological evidence for sister group relationship between pseudo-toothed birds (Aves: Odontopterygiformes) and waterfowls (Anseriformes)". Naturwissenschaften. 92 (12): 586–91. Bibcode:2005NW.....92..586B. doi:10.1007/s00114-005-0047-0. PMID 16240103. S2CID 9453177.
  4. Todd, Frank S. (1991). Forshaw, Joseph (ed.). Encyclopaedia of Animals: Birds. London: Merehurst Press. p. 87. ISBN 1-85391-186-0.