सैण्डी (चक्रवात)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
सैण्डी चक्रवात (२५ अक्टूबर २०१२ की स्थिति)

सैण्डी चक्रवात वर्ष २०१२ के चक्रवाती मौसम का अट्ठारहवाँ उष्णकटिबन्धीय चक्रवात है और हरिकेन स्तर तक पहुँचने वाला दसवां। इस चक्रवात ने जमैका, क्यूबा, बहामास, हैती, डोमिनिकन गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रभावित किया है। अभी यह चक्रवात अमेरिका के उत्तरपूर्वी और कनाडा के पूर्वी भाग में सक्रिय है। इस चक्रवात का निर्माण १८ अक्टूबर २०१२ को कैरिबियाई सागर के ऊपर हुआ था। धीरे-धीरे यह चक्रवात बारिश और गर्जना के साथ पश्चिम की ओर आगे बढ़ा। २४ अक्टूबर २०१२ को सायं ३ बजे (जीएमटी) राष्ट्रीय हरिकेन केन्द्र ने इसे प्रथम श्रेणी का चक्रवात बताया जो जमैका की राजधानी किंग्सटन से १०० किमी दूर अवस्थित था। यह चक्रवात ३० अक्टूबर २०१२ को अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुँचा। इस चक्रवात के यहाँ पहुँचने से पहले ही न्यूयॉर्क नगर और अन्य पूर्वी तटीय राज्यों से लाखों लोगों को इन क्षेत्रों से हटा कर खाली करा लिया गया।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons category

साँचा:asbox