सी-सी तीतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
सी-सी तीतर
Ammoperdix griseogularis
Ammoperdix griseogularis 1849.jpg
Scientific classification
Binomial name
ऍम्मोपर्डिक्स ग्रिसिओग्युलैरिस
ब्रैन्ट, १८४३

सी-सी तीतर (See-see Partridge) (Ammoperdix griseogularis) फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो कि सीरिया, अज़रबैजान, अफ़्गानिस्तान, ईरान, ईराक़, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़िस्तान, उज़बेकिस्तान, पाकिस्तान तथा भारत में पाया जाता है।[१]

विवरण

इनका आकार २२ से २५ से. मी. का होता है और यह खुले, शुष्क और प्राय: पर्वतीय इलाकों में रहना और प्रजनन करना पसन्द करते हैं। यह ज़मीन की पतली दरार में ८ से १६ अण्डे देते हैं। इनके भोजन में कई प्रकार के बीज और कीड़े-मकोड़े शामिल हैं। सी-सी तीतर गोल-मटोल सा पक्षी होता है, जिसका रंग भूरी रेत जैसा होता है और परों के किनारे में सफ़ेद तथा भूरी धारियाँ होती हैं। नर का सिर सलेटी होता है और आँखों के एक छोर से दूसरी छोर सफ़ेद धारी होती है जिसके ऊपर एक काली धारी होती है और ठोड़ी में एक सफ़ेद धब्बा होता है।
छेड़े जाने पर यह उड़ने से ज़्यादा ज़मीन पर भागना पसन्द करता है लेकिन यदि उड़ना ही पड़े तो अपने गोल पंखों की मदद से कुछ दूरी तक उड़ लेता है।

व्यवहार

अमूमन यह जोड़े में रहता है या ज़्यादा से ज़्यादा दो से चार के झुण्ड में, लेकिन पचास पक्षियों से ज़्यादा के झुण्ड भी देखे गये हैं।[२] साँचा:clear

चित्र:S.SEFRED 1.jpg
See-see Partridge in kukherd city .
चित्र:TEEHOOH.2.jpg
See-see Partridge in kukherd city.

galler

सन्दर्भ

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; iucn नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. साँचा:cite journalसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]