संधोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

संधोल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक इलाका है, जिसके अंतर्गत बहुत से गांव आते हैं-ऊपर्ला घनाला, बुल्ला घनाला, सोरी, रवाडा, दतोडी, नेंगल। संधोल में मंडियाली भाषा बोली जाती है। संधोल भर में शाहतलाई के बाबा बालकनाथ की पूजा की जाती है। बाबा बालकनाथ ने शाहतलाई में ही शिवजी की तपस्या कर सिध्दि प्राप्त की थी। संधोल का एस. टी. डी (STD) कोड ०१९०५ है। संधोल पुराने हिमाचल का सीमावर्ती क्षेत्र है। इस क्षेत्र की सीमा के साथ-साथ व्यास नदी की एक मध्यम सी धारा बहती है। संधोल मंडी जिले के तहसील सरकाघाट के अंतर्गत पड़ता है। संधोल अपने-आप में एक उप-तह्सील है। यहां व्यास नदी के दूसरी तरफ़ जयसिंहपुर कांगडा जिले के अंतर्गत आता है।

इतिहास

कैसे जायें

संधोल जाने के लिए जिला मुख्यालय मण्डी से बस अथवा टेक्सी द्वारा सरकाघाट, धर्मपुर होते हुए संधोल पहुंचा जा सकता है। और जिला मुख्यालय हमीरपुर से सुजानपुर होते हुए भी संधोल पहुंचा जा सकता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:asbox