शोडो द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
Shōdo-shima (जापान)

शोडो द्वीप (小豆島 शोदोशिमा) जापान के अंतर्देशीय समुद्र में स्थित एक द्वीप है। नाम का शाब्दिक अर्थ "छोटे बीन्स का द्वीप" हैं। द्वीप पर दो कस्बे: टोकोशो और शोदोशिमा, जोकि शोज़ू जिले में शामिल हैं।

यह द्वीप, ट्वेंटी-फोर आइज़ उपन्यास का आधार के रूप में प्रसिद्ध है, जिसका बाद में फिल्म रूपांतर भी हुआ हैं। द्वीप, जैतून का सफलतापूर्वक उगाने के लिए जापान का पहला क्षेत्र था, और इसे कभी-कभी "ओलिव द्वीप" के नाम से जाना जाता हैं।[१]

भूगोल

शोडो द्वीप कगावा प्रान्त का हिस्सा है, और प्रांत राजधानी टोकमात्सु के उत्तर में स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 153.30 किमी2 (59.19 वर्ग मील)और 126 किमी (78 मील) का समुद्रतट हैं। यह जापान का 19वां सबसे बड़ा द्वीप हैं, और अंतर्देशीय समुद्र में दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

शोडो द्वीप, डुबूची जलसंयोगी (土渕海峡 डोबुची-काइकीओ) का घर है। यह दुनिया की सबसे संकुचित जलसंयोगी हैं, जिसकी संकुचितता 9.93 मीटर (32.58 फीट) मीटर है।

नौका अक्सर टोकमात्सू, हिमेजी, ताशिमा और ओकायामा से द्वीप तक चलते हैं। नौका ओसाका और कोबे से यहाँ तक लगातार चलते रहते हैं।

इतिहास

शोडो द्वीप को पहले अज़ीकी द्वीप (अज़ीकी-शिमा) के नाम से जाना जाता था, और यह किइ (बाद में बिज़ेन) प्रांत का हिस्सा था, फिर इसे सांकुकी प्रांत को दिया गया था और अंततः कागावा प्रान्त का हिस्सा बना।

पर्यटन और संस्कृति

चित्र:Shodoshima Olive Park Shodo Island Japan21bs3.jpg
शोडोमा ओलिव पार्क पर स्थित पवनचक्की

शोडो द्वीप, जापान में घरेलू पर्यटन के लिए काफी लोकप्रिय गंतव्य हैं। प्राकृतिक विशेषताएं जैसे डोबची जलसंयोगी, द एंजल रोड, शोडोशिमा ओलिव पार्क और कंकगा गॉर्ज (寒霞渓 काना-केई) के अलावा, यह स्थानिय लेखक सका त्सुबाई द्वारा लिखे गए ट्वेंटी-फोर आइज़ (二十四の瞳 निजुशी नॉटोमी) की स्थापना के रूप में प्रसिद्ध है और बाद में इसके ऊपर दो बार फिल्म (1954 और 1987), साथ ही साथ एक टेलीविजन कार्यक्रम भी बनाये गये।[२][३] द्वीप दो अन्य विशिष्ट लेखकों का जन्मस्थान है: सैक के पति कवी शिगेजी त्सुबाई और उपन्यासकार और लघु कथालेखक डेन्जी कुरोशिमा। ये तीनों सर्वहारा साहित्यिक आंदोलन में प्रमुख भागीदार थे, वर्तमान आधुनिक जापानी साहित्य के भीतर एक महत्वपूर्ण और राजनीतिक रूप से कट्टरपंथी थे।

शोडो द्वीप अपने जैतून, सोया सॉस, जंगली बंदरों और समुद्र तटों के लिए भी जाना जाता हैं। इसके अलावा, पर्यटक 88-मंदिर शिकोकू तीर्थयात्रा के एक लघु संस्करण के लिए भी आकर्षित होते हैं।

द्वीप जापान में पहली बार जैतून का सफलतापूर्वक खेती करने के लिए प्रसिद्ध है। द्वीप पर जैतून के पेड़ और जैतून से संबंधित वस्तुएं पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं।[१] मिलोस ग्रीस, इसकी बहन द्वीप हैं।

बहन द्वीप

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:coord