शुद्ध देसी रोमांस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
शुद्ध देसी रोमांस
चित्र:शुद्ध देसी रोमांस पोस्टर.jpeg
फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक मनीष शर्मा
निर्माता आदित्य चोपड़ा
लेखक जयदीप साहनी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत
परिणीति चोपड़ा
वाणी कपूर
ऋषि कपूर
संगीतकार सचिन - जिगर
स्टूडियो यश राज फ़िल्म्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • September 6, 2013 (2013-09-06)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत २० करोड़ (US$२.६२ मिलियन)
कुल कारोबार ६.२५ करोड़ (US$०.८२ मिलियन)[१] (प्रथम दिन की कमाई)

साँचा:italic title

शुद्ध देसी रोमांस, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रेण्डम देसी रोमांस (साँचा:lang-en) शीर्षक से जारी किया गया, मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और नवोदित वाणी कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म ६ सितम्बर २०१३ को प्रदर्शित की गयी।[२][३] इसे २०१३ के टोरंटो फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा।[४]

कथानक

रघुराम उर्फ़ रघु (सुशांत सिंह राजपूत) जयपुर में एक पर्यटक गाइड है। उसकी बारातों में केटरिंग की भूमिका निभाने वाले गोयल (ऋषि कपूर) से उसकी मित्रता है। रघु विवाह पूर्व की घबराहट से गुजरता है। उसका विवाह तारा (वाणी कपूर) से तय होता है। वो बारात लेकर वाणी के नगर की ओर रवाना होता है। बारात में गोयल और गायत्री (परिणीति चोपड़ा) भी शामिल है। गायत्री एक ऐसी लड़की है जो खुली सोच रखती है और अपना जीवन अपने सिद्धान्तों पर जीती है। इससे रघु बहुत ही प्रभावित होता है। वो यात्रा के दौरान ही गायत्री से घुल मिल जाता है और तारा के शहर पहुंचते पहुंचते गायत्री से प्यार करने लगता है और तारा को छोड़कर भाग खड़ा होता है। जल्द ही रघु और गायत्री 'लिव इन पार्टनर' की तरह रहने लगते हैं। कुछ दिनों बाद रघु, गायत्री से शादी करने का फै़सला करता है। लेकिन इससे पहले ही उसे गायत्री छोड़कर भाग जाती है। कुछ दिनों बाद रघु की मुलाक़ात अजीबोगरीब परिस्थिति में एक बार फिर से तारा से होती है। तारा उससे मिलती है और जल्द ही दोनों में प्यार हो जाता है। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक फिर से गायत्री रघु की ज़िंदगी में दस्तक देने लगती है।

कलाकार

निर्माण

फिल्मांकन

हालांकि फ़िल्म का ज़्यादातर हिस्सा जयपुर में फिल्माया गया था, इसके शीर्षक गीत की शूटिंग जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग और शहर की पुरानी गलियों में की गई थी। शीर्षक गीत को गणेश आचार्य द्वारा निर्देशित किया गया था।

संगीत

शुद्ध देसी रोमांस
संगीत सूची सचिन-जिगर द्वारा
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई Error: 'h' and 'm' values must be integers.
लेबल वाय आर एफ म्यूज़िक
निर्माता वाय आर एफ म्यूज़िक
सचिन-जिगर कालक्रम

इस्सक
(2013)
शुद्ध देसी रोमांस
(2013)

साँचा:italic titleसाँचा:main other

गीतों की संगीत रचना का कार्य सचिन-जिगर की जोड़ी ने किया है। फ़िल्म में ४ गाने ध्वन्यात्मक हैं एवं अन्य सभी वाद्य विषयक हैं। गानों में टेक्नो और बोसा के मिश्रण के साथ-साथ राजस्थानी फोक को भी कूट-कूट कर भरा है।

क्र॰शीर्षककलाकारअवधि
1."तेरे मेरे बीच में"सुनिधि चौहान & मोहित चौहान4:12
2."गुलाई"जिगर सारैया & प्रिया सारैया3:51
3."चंचल मन अति रेण्डम"दिव्या कुमार3:55
4."शुद्ध देसी रोमांस"बेनी दयाल & शालमाली खोलगडे3:06
5."मुझे किस कर सकते हो"यंत्रीक2:21
6."लव इन जयपुर"यंत्रीक2:04
7."तेज़ वाला अट्रैक्शन"यंत्रीक1:31
8."बॉयफ्रैण्ड बनोगे"यंत्रीक1:40
9."भँवरा मा भटके"यंत्रीक1:16
कुल अवधि:23:56

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ