शारदा मुखर्जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
शारदा मुखर्जी

आंध्रा प्रदेश की राज्यपाल (भूतपूर्व),
गुजरात की राज्यपाल (भूतपूर्व)

जन्म साँचा:br separated entries
साँचा:center

शारदा मुखर्जी (जन्म 24 फ़रवरी 1919)[१]) आंध्र प्रदेश और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं।

प्रारंभिक जीवन

श्रीमती मुखर्जी का जन्म 24 फ़रवरी 1919 को मुंबई में हुआ था। वे श्री प्रताप सीताराम पंडित और श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित की भतीजी की पुत्री है। उनकी शिक्षा-दीक्षा पहले कैथेड्रल गर्ल्स हाई स्कूल मुंबई और बाद में एल्फिंस्टन कॉलेज और लॉ कॉलेज मुंबई में हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय सुब्रतो मुखर्जी से उनकी शादी हुई, जिनकी दुखद मौत सेवा के दौरान टोक्यो में नवंबर 1960 में हुई।

करियर व उपलब्धियाँ

श्रीमती मुखर्जी ने कई वर्षों तक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। वे भारतीय वायु सेना परोपकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की सदस्या भी रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की अध्यक्षता में, दिल्ली में नागरिक केंद्रीय समिति की एक उप समिति के कल्याण संघ की अध्यक्षा रही। वे योजना और प्रशासनिक सुधार आयोग की रक्षा मामलों पर अध्ययन टीमों की सदस्य भी रही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर 1962 और 1967 में रत्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र (महाराष्ट्र) से लोकसभा (संसद) के लिए चुनी गई।[२] एक सांसद के रूप में वे राष्ट्रीय जहाजरानी बोर्ड के महत्वपूर्ण समितियों में शीर्ष पद पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होने संसदीय समिति, रक्षा मंत्रालय की समिति के सलाहकार और राष्ट्रीय लघु बचत सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 5 मई 1977 को आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे 14 अगस्त 1978 से 8 मई 1983 तक गुजरात की राज्यपाल रही।[३]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।