वैंकूवर दक्षिण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

वैंकूवर दक्षिण (साँचा:lang-fr) कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांत में स्थित एक निर्वाचन क्षेत्र है जो 1917 से 1997 और फिर 2004 से हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा के लिये सांसद चुनता है। संसद में यह वैंकूवर के दक्षिणी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

जनसांख्यिकीय

इस चुनावी क्षेत्र (राइडिंग) में अप्रवासियों की संख्या सबसे ज्यादा है। अप्रवासियों व उनके बच्चों को मिलाकर ये समूह यहाँ की कुल जनसंख्या ११८९०५ का ७५ प्रतिशत हैं। २००६ की जनगणनाके अनुसार लगभग एक तिहाई निवासी चीन के हैं और पंद्रह प्रतिशत भारत या पाकिस्तान से संबंधित हैं। शहर का पंजाबी बाज़ार और समूहों में रहने वाली पंज़ाबी सिखों की बिरादरी का इस क्षेत्र पर दबदबा है।[१] सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, निर्माण उद्योग यहाँ की आपदनी और रोजगार का मुख्य स्रोत हैं। २५ से ज्यादा उम्र के लगभग ३० % लोगों के पास विश्वविद्यालय की डिग्रियाँ हैं। औसत पारिवारिक आय ७१ हज़ार कनाडियाई डॉलर है। [२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Conservative Wai Young beats Dosanjh in rematch स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. The Globe and Mail. Retrieved on 2014-04-12.
  2. Vancouver South स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, CBC.ca, 2008.