वेल्स के राजकुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
राजकुमार, वेल्स
राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार
पदस्थ
चार्ल्स

26 जुलाई 1958 से
शैलीहिज़ रॉयल हाइनेस
सर
आवासक्लारेंस हाउस
नियुक्तिकर्तायूनाइटेड किंगडम के अधिराट्
अवधि कालजीवन भर अथवा सिंघासन पर काबिज़ होने तक
उद्घाटक धारकलिलैवेलिन ऍप ग्रिफ़्फ़िद
वेबसाइटwww.princeofwales.gov.uk

साँचा:template other

वेल्स का राजकुमार (अंग्रेज़ी:प्रिंस ऑफ़ वेल्स; वेल्श:तैवैसॉग कैमरी), यूनाइटेड किंगडम में परम्परानुसार ब्रिटिश युवराज अथवा युवरानी को दिया जाने वाला ख़िताब है। १२वीं शताब्दी से पूर्व, वेल्स के राजकुमार का खिताब वेल्स के स्थानीय शासक द्वारा रखा जाने वाला खिताब था, जिससे पूर्व, वेल्श शासक खुद को "वेल्स के राजा" कहलवाया करते थे। वेल्स के अंतिम देशज राजकुमारों में से एक, लिलैवेलिन ऍप ग्रिफ़्फ़िद, 1282 में ओवेरिन ब्रिज की लड़ाई में मारे गए थे। जिसके बाद इंग्लैंड का वेल्स पर नियंत्रण बन गया। सर्वप्रथम एडवर्ड प्रथम, इंग्लैंड के राजा, ने अपने बेटे एडवर्ड (1284 में कैर्नारफॉन कैसल में जन्म) को 1301 में वेल्स के पहले अंग्रेजी राजकुमार के रूप में नियुक्त किया था। उसके बाद भी कभी कुछ वेल्श राजकुमारों को वेल्स का राजकुमार नियुक्त किया गया, परंतु वेल्श सत्ता हमेशा अंग्रेजी आधिपत्यता में रही और यह हमेशा अंग्रेजी राजघरानों के लिए मूल्य और सम्पन्नता का विषय रहा।

14 वीं शताब्दी के बाद से, यह उपादि सतत रूपसे अंग्रेजी एवं (बाद में) ब्रिटिश राजा या रानी द्वारा अपने भावी उत्तराधिकारी को दिया जाने वाला एक राजवंशीय उपादि बन गई, बहरहाल, इस उपादि के दिया या ना दिया जाना, सिंघासन पर उत्तराधिकार के अधिकारों को प्रभावित नहीं करता है। इसे केवल व्यक्तिगत सम्मान या गरिमा के तौरपर युवराज या युवरानी को दिया जाता है, और यह वंशानुगत नहीं है, सिंघासन पर काबिज़ होने के बाद यह पद खाली हो जाता है। वर्ष 1301 से, चेस्टर के अर्ल की उपाधि भी प्रिंस ऑफ वेल्स के संग संयोजन में दी जाती है। वेल्स के राजकुमार के पास आमतौर पर अन्य खिताब और सम्मान भी होते हैं; मसलन, यदि वेल्स के राजकुमार संप्रभु के पुत्र भी हैं, तो आम तौरपर वे कॉर्नवाल के ड्यूक भी होते है, जो "प्रिंस ऑफ वेल्स" के विपरीत स्वाभाविक रूप से भूमि, संपत्ति और संवैधानि जिम्मेदारियों के संग आता है।

वर्तमान और सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स हैं जो रानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे हैं। वेल्स के राजकुमार की धर्मपत्नी को "वेल्स की राजकुमारी" के नाम से संबोधित किया जाता है।[१])

ज़िम्मेदारियाँ और कर्तव्य

कार्डिफ़, वेल्स में वेल्श संसद की चौथी बैठक के उद्घाटन समारोह में, रानी एलिज़ाबेथ और कॉर्नवाल की डचेस, कैमिला के संग, वेल्स के राजकुमार चार्ल्स, 7 जून 2011.

प्रिंस ऑफ वेल्स यूनाइटेड किंगडम के शासक के उत्तराधिकारी हैं। बहरहाल, उनपर शाही उत्तराधिकारी या प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में कोई औपचारिक सार्वजनिक भूमिका या जिम्मेदारी संसद द्वारा या अन्यथा कानून या रिवाज द्वारा नहीं सौंपी गई है।

वर्तमान राजकुमार अब अक्सर महारानी को अपने कर्तव्यों के पालन में की सहायता करता है, उदाहरण के लिए वे लंदन में गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए, राजकीय दौरे के दौरान एवं राजकीय रात्रिभोज में भाग लेने के लिए रानी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने राजकीय समारोहों, अंत्येष्टि समारोहों जैसे देशी व वैदेशिक समारोहों में अपने देश और राजमुकुट का प्रतिनिधित्व किया है।[२] साथ ही, रानी ने प्रिंस ऑफ वेल्स को शाही फ़रमान जारी करने का अधिकार भी सौंप रखा है।

वेल्स के प्रिंस की जागीरें और राजकीय निवास

वेल्स के राजकुमार को अनेक शाही निवासों औरजगीरों का मालिकत्व दिया जाता है, जीमने कुछ उन्हें बहैसियत वेल्स के प्रिंस मिलते हैं, जबकि कुछ उन्हें करवाल के ड्यूक होने के नाते मिलते हैं, इसके अलावा प्रिंस चार्ल्स के कुछ निजी संपत्तियां भी हैं। इसमें से क्लारेंस हाउस वेल्स के प्रिंस का आधिकारिक लंदन निवास है।

क्लैरेंस हाउस लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में सेंट जेम्स पैलेस से सटा हुआ है, और दोनों एक ही बाघ में स्थित हैं। यह महल १९५३ से २००२ तक राजमाता एलिज़ाबेथ का निवास रहा था[३]। उस समय के बाद से यह भवन राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कोर्नवॉल की डचेस का आधिकारिक निवास है। यह भवन २००३ से २०११ तक, प्रिंस विलियम का भी आधिकारिक निवास था, जब २०११ में उनका विवाह हो गया। साथ ही प्रिंस हैरी भी २००३ से २०१२ तक यहाँ रहते थे।[४] इस महल को हर गर्मियों में करीब एक महीने के लिए खोला जाता है।[५]

वेल्स के राजकुमार का निजी कार्यालय होने की विशेष रूपसे पहचाना होने के कारण अक्सर "क्लैरेंस हाउस "को "वेल्स के राजकुमार के निजी कार्यालय" के लिए एक उपलक्षण के रूप में उपयोग किया जाता है। यह उनका आधिकारिक लन्दन निवास है।

स्थान अवस्थिति टिप्पणियाँ

क्राउन एस्टेट (शाही जागीरें)

क्लेरेंस हाउस लंडन आधिकारिक लंदन निवास

कॉर्नवाल के डची

हाईग्रोव हाउस ग्लॉस्टरशायर
लुइनिवरमॉड कार्मार्थनशायर, वेल्स वेल्स में प्रिंस ऑफ वेल्स के सामान्य देश के निवास
टैमरिस्क सिसिली द्वीप

निजी

बर्कहॉल बैल्मोरल, एबर्डीनशायर राजमाता रानी एलिजाबेथ द्वारा पहले से इस्तेमाल किया जा रहा बालमोरल कैसल की संपत्ति पर स्थित
डम्फ़्रीज़ हाउस डम्फ़्रीज़ हाउस, आयरशायर

चिह्नशास्त्र

वेल्स के राजकुमार के शाही कुलांक में वेल्स से जुड़े कई विशेष चिह्न तथा राजकुमार के अन्य निजी कृतियों के भी चिह्न मौजूद होते हैं, वर्त्तमान राजकुमार के कुलंक में यूनाइटेड किंगडम के घातक देशों से जुड़े चिह्नों के साथ, ब्रिटिश राजमुकुट, वेल्स के लाल ड्रैगन और शुतुरमुर्ग के पंख, जो वेल्स के राजकुमार से जुड़ा चिह्न है, जैसे चिह्नों के साथ कॉर्नवाल की डची का कुलंक भी नीचे देखने को मिलता है:[६]

वेल्स के राजकुमारों से जुड़े कुछ विशेष चिह्न हैं: वेल्स के लाल ड्रैगन का चिह्न, जो वर्षों से वेल्स का सांस्कृतिक प्रतीक रहा है, इसके अलावा एक राजकुमार मुकुट के बीच तीन शुतुरमुर्ग के श्वेत पंखों का चिन्ह भी हमेशा से वेल्स के राजकुमारों का कुलाँकिया चिह्न रहा है, जिसका इतिहास वेल्स के पहले अंग्रेज़ी राजकुमार, एडवर्ड, जिन्हें ब्लैक प्रिन्स भी कहा जाता था, से जुड़ा है। इसमें वेल्स के राजकुमार का निजी ध्येय, "इख़् दिएन" (Ich Dien; जर्मन:मैं सेवा करता हूँ) भी अंकित है।[७] इसके अलावा राजकुमार के कुलांक में कॉर्नवाल की डची का भी कुलंक मौजूद होता है:[६]

इन चिन्हों को वेल्स के राजकुमार अपनी निजी कार्यों में उपयोग करते हैं। वेल्स में, तथा, यूनाइटेड किंगडम के अन्य स्थानों में राजकुमार अपने विभिन्न ध्वजों व चिह्नों का उपयोग करते हैं, जो उनके विभिन्न कृतियों को दर्शाता है।[६]

ध्वज मानक

वेल्स के राजकुमार का निजी मानक भी है, जिसे वेल्स के राजकुमार से जुडी आधिकारिक व राजकीय, भवनों, तथा अन्य समारोहों में इस्तेमाल किया जाता है। यूनाइटेड किंगडम तथा राष्ट्रमंडल प्रजाभूमियों में उनके ओहदे के अनुसार, वेल्स के राजकुमार के शाही मानक के भिन्न संस्करण भी हैं। मसलन, कनाडा में वेल्स के राजकुमार का मानक, कनाडियाई शाही मानक पर वेल्स के कुलाँकिय ढाल के रंग अंकित कर बनाया जाता है:

इनका उपयोग राजकुमार से जुड़े निजी भवनों, कार्यालयों और परंपरागत समारोहों में होता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite news
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:National Heritage List for England
  6. Titles and Heraldry स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। राजकुमार के आधिकारिक वेबसाइट पर
  7. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat