वारसॉ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
वारसॉ - Warsaw पोलैंड का एक प्रांत है और पोलैंड की राजधानी है।

वारसॉ (अंग्रेज़ी: Warsaw, पोलिश: Warszawa) पोलैंड का एक प्रांत है और पोलैंड की राजधानी है।

वारसा प्रान्त

धरातल मैदानी है तथा यहाँ विस्चुला (Vistula) नदी बहती है। यहाँ की मिट्टी कम उपजाऊ है। राई, ओट, जौ, गेहूँ, एवं आलू मुख्य उपज हैं। उत्तर में जंगल तथा दलदल अधिक हैं। चीनी एवं दियासलाई बनाना, चमड़ा कमाना, आटा पीसना तथा वस्त्र उद्योग यहाँ हैं। वॉरसॉ, प्लोक, गॉस्टीनिन, प्लोंस्क आदि मुख्य नगर हैं।

वारसा नगर

स्थिति 52 डिग्री 15मि उ. अक्षांश. तथा 21 डिग्री पू. देशान्तर। यह पोलैंड की राजधानी है। नगर विस्चुला नदी के बाएँ किनारे पर बर्लिन के 387 मील पूर्व में है। वॉरसॉ का संबंध छह बड़े मार्गों के द्वारा वियना, कीव, सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्रैड), मॉस्को, दक्षिणी-पश्चिमी रूस, डानज़िंग एवं बर्लिन से है। इस्पात, चाँदी की चद्दर, जूते, मोजे, बनयाइन, दस्ताने, तंबाकू, चीनी एवं मकानों के सजानेवाले सामान के उद्योग यहाँ हैं, क्योंकि यहाँ पर कुशल कारीगर पाए जाते हैं। यहाँ मोटे अनाज, चमड़ा एवं कोयले का व्यापार होता है। नगर में कई भव्य भवन हैं, जिनमें कुछ राजमहल, कुछ गिरजाघर हैं तथा कुछ म्युनिसिपलबोर्ड द्वारा एवं व्यक्तिगत रूप से बनवाई हुई इमारते हैं। सुंदर उद्यान भी हैं। कला, साहित्य, कृषि एवं वन से संबंधित संस्थाएँ यहाँ हैं।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons