लौंग लाची (गीत)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
"साँचा:if empty"
चित्र:Laung Laachi song.jpg
गीत साँचा:main other मन्नत नूर द्वारा गाया गया
लौंग लाची के एल्बम से
भाषापंजाबी
प्रदर्शित हुआ८ मार्च २०१८
प्रारूपडिजिटल डाउनलोड
Studioविलेजर्स फ़िल्म स्टूडियो
अवधिस्क्रिप्ट त्रुटि: "hms" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
लेबलटी-सीरीज़
गीतकारहरमनजीत

साँचा:template otherसाँचा:main other

लौंग लाची २०१८ की इसी नाम की पंजाबी फ़िल्म का शीर्षक गीत है। मन्नत नूर द्वारा गाये गए इस गीत के लिए संगीत रचना गुरमीत सिंह ने की है, जबकि इसके बोल हरमनजीत ने लिखे हैं। इसे फ़िल्म की साउंडट्रैक एल्बम के पहले गीत के रूप में टी-सीरीज़ द्वारा ८ मार्च २०१८ को डिजिटल डाउनलोड प्रारूप में जारी किया गया था।[१]

संगीत वीडियो

गीत की संगीत वीडियो का निर्देशन अमरदीप सिंह ने किया है, और इसमें नीरू बाजवा, ऐमी विर्क और सिंह स्वयं हैं। वीडियो के लिए कोरियोग्राफी अरविंद ठाकुर और रिची बर्टन ने की थी। एक साक्षात्कार में, सिंह ने बताया कि वीडियो को तीन बार में शूट किया गया था।

यह वीडियो २१ फरवरी २०१८ को टी-सीरीज़ द्वारा जारी की गयी थी, और मई २०१९ तक इसे यूट्यूब पर ८५० मिलियन से अधिक बार देखा गया, जिससे यह सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय संगीत वीडियो बन गई।[२][३][४][५][६] मार्च 2022 तक यह गाना यूूूट्यूब पर 130 करोड़ बार देेखा जा चुुुका है।

अन्य संस्करण

गीत का एक पुरुष संस्करण भी इसी एल्बम के आठवें गीत के रूप में जारी किया गया था, जिसे गुरशबद ने गाया है।[१] गीत का एक हिन्दी संस्करण तू लौंग मैं इलायची २०१९ की हिन्दी फ़िल्म लुका छुपी के लिए बनाया गया था।[७] हिन्दी संस्करण तुलसी कुमार द्वारा गाया गया था, तथा इसके संगीत की रचना तनिष्क बागची ने, जबकि बोल कुणाल वर्मा ने लिखे थे।[८] गीत के कई अन्य लोकप्रिय कवर भी हैं, जैसे पश्तो भाषा में, यूट्यूब पर स्वतंत्र रचनाकारों द्वारा अपलोड किए गए हैं।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. साँचा:cite web