लूटजैनिडाए

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
लूटजैनिडाए
Lutjanidae
Paddletail melb aquarium.jpg
कुबड़ी लाल स्नैपर (Humpback red snapper)
Scientific classification
वंश

स्नैपर (Snapper), जो जीववैज्ञानिक रूप से लूटजैनिडाए (Lutjanidae) कहलाता है, हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इस कुल की जातियाँ अधिकतर सागर में रहती हैं लेकिन कुछ आहार पाने के लिए ज्वारनदीमुखों (एस्चुएरियों) में भी जाती हैं। लूटजैनिडाए कुल में ११३ ज्ञात जातियाँ हैं, जिनमें से लाल स्नैपर सबसे अधिक जानी जाती है और मत्स्योद्योग में एक महत्वपूर्ण मछली है।

विवरण

स्नैपर महासागरों के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में रहती हैं। यह १ मीटर (३.३ फ़ुट) तक लम्बी हो सकती हैं, हालांकि कुबेरा स्नैपर नामक एक जाति ५ फ़ुट तक बढ़ जाती है।[१] यह मांसाहारी होती हैं और अन्य मछलियों व क्रस्टेशियाईयों को ग्रास बनाती हैं, लेकिन कुछ प्लवक (प्लैंक्टन) भी खाती हैं।[२] अधिकतर जातियाँ शैल-भित्ति (कोरल) रीफ़ों के पास १०० मीटर (३३० फ़ुट) तक की गहराई में रहती हैं पर कुछ जातियाँ ५०० मीटर (१६०० फ़ुट) की गहराई तक भी मिलती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web