लुंगी डांस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
"लुंगी डांस"
चित्र:लुंगी डांस.jpg
यो यो हनी सिंह द्वारा एकल संगीत
चेन्नई एक्सप्रेस एल्बम से
रिलीज़ 13 July 2013 (2013-July-13)
रिकॉर्डिंग 2013
प्रकार फ़िल्म संगीत
लेबल टी-सीरीज़
गीत लेखक

लिल गोलू

संगीत चलचित्र
"लुंगी डांस" यू ट्यूब पर देखें

"लुंगी डांस" २०१३ की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना है।[१] यह गाना फ़िल्म के अन्य गानों के साथ आधिकारिक रूप से १ जुलाई २०१३ को जारी किया गया।[२] यह गाना दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता रजनीकान्त के सम्मान में गाया गया।[३][४]

प्रकाशन

"लुंगी डांस" एल्बम के नौवे गीत के रूप में जारी किया गया। फ़िल्म का मूल संगीत मुम्बई में जारी किया गया।[५] गाने के प्रसारण अधिकार एक टीवी चैनल को ₹ ४८ करोड़ (अमरीकी डॉलर ७.७ मिलियन) में विक्रय किये।[६] गाने को दक्षिण भारत की पारम्परिक पोषाक लुंगी के कारण काफी अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई।[७]

संगीत

भारतीय अभिनेता रजनीकान्त

गाने के उत्साहवर्धक और क्रियात्मक बोल हैं।[८] फ़िल्म के प्रमुख अभिनेता शाहरुख खान के अनुसार यह विशेष गाना दक्षिण भारतीय प्रमुख अभिनेता के सम्मान में था। उन्होंने कहा - "मेरे अनुसार कालसमंजन अच्छा है। यदि आप चेन्नई एक्सप्रेस नामक फ़िल्म रजनी सर को अर्पित नहीं करते हो तो यह अधुरी है।"[९] गाने के बोल के उद्धरण में निम्न पंक्तियाँ शामिल हैं:

ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - थलैवा
ऑल द रजनी फैन्स - थलैवा
डोंट मिस द चांस - डू दिस

लुंगी डांस, लुंगी डांस...

समालोचना

"लुंगी डांस" को भारत में समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कोईमोई के मोहर बसु ने अपनी समीक्षा में लिखा - "मैं पूर्णरूप से आश्वासित हूँ कि रजनी का प्रत्येक प्रसंशक लुंगी नहीं रखता और न ही तो उनकी पसंदीदा पोशाक लुंगी है और न ही वो नारियल में लस्सी मिलाते हैं! यह नहीं है कि मैं गाने के बोल से उम्मीद कर रहा था बल्कि गाने के बोल इतने अर्थहीन हैं कि लक्ष्यहीन दीपिका पादुकोन बहुत हताश करने वाली और बहुत अजीब गाने में अपनी टांग हिला रही हैं।"[१०]

सन्दर्भ