लिलिमा मिंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
लिलिमा मिंज
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम लिलिमा मिंज
राष्ट्रीयता साँचा:flag/core
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
निवास सुंदरगढ़
खेल
देश भारत
खेल फ़ील्ड हॉकी
क्लब उड़ीसा, रेलवे[१]

लिलिमा मिंज (साँचा:lang-en) एक भारतीय महिला ओडिशा से फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी है।[२] ये उड़ीसा के सुंदरगढ़ ज़िले के लालजीबरना ब्लॉक के बिहाबंद तान्तोली गाँव की रहवासी है। वह स्पोर्ट्स हॉस्टल, पानपोष, राउरकेला, ओडिशा की एक छात्रा हैं।[३][४]

पुरस्कार और उपलब्धियाँ

लिलिमा 100 से अधिक मैचों में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए चुनी गई हैं।[५]

  • रियो ओलम्पिक खेल में भागीदारी के लिए ओडिशा खनन निगम द्वारा रुपये 10 लाख की विशेष प्रोत्साहन राशि प्राप्त की।
  • इंचियोन में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए अक्तूबर 2014 में ओडिशा सरकार द्वारा रु. 75,000 और ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रु. 10,000 का पुरस्कार मिला।
  • जर्मनी में वर्ष 2013 में आयोजित जूनियर महिला विश्व कप में भारत को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा रु 1 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय

  • 2006, 2007, 2008, 2009 (चैम्पियन) और 2010 (तीसरा स्थान) में जूनियर नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में पानपोष हॉस्टल का प्रतिनिधित्व।
  • 2007 और 2009 (चैम्पियन) में राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2006, 2008, 2009 (चैम्पियन) और 2011 में नेशनल स्कूल गेम्स में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2008 (तीसरा स्थान) में राष्ट्रीय अंतर-स्कूल खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2007 (तीसरा स्थान) और 2008 (तीसरा स्थान) में सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2010 (रनर-अप) में महिलाओं के राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2011 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में ओडिशा का प्रतिनिधित्व (तीसरा स्थान)।
  • 2011 के राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।

सन्दर्भ