लेगोस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(लागोस से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
साँचा:if empty
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
प्रांत और देशनाइजीरिया
जनसंख्या
 • कुल१,६०,६०,३०३
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँयोरुबा, अंग्रेज़ी

साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

लेगोस द्वीप
लेगोस का मानचित्र
सन् 2010 में लेगोस

लेगोस (Lagos, योरुबा: Èkó, एको) पश्चिमी अफ़्रीका के नाइजीरिया देश का सबसे बड़ा शहर है। लेगोस राज्य की सरकार के अनुसार सन् २०१३ में इस शहर की आबादी १ करोड़ ७५ लाख थी।[१] लेकिन लेगोस की केन्द्रीय सरकार और राष्ट्रीय जन्संख्या आयोग के अनुसार ये आंकड़े विवादित हैं।[१] ताज़े आकलन अनुमानित करते हैं कि जनसंख्या २ करोड १ लाख से कम नहीं। इसीलिए लेगोस को अफ़्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।[२]

नामार्थ व उच्चारण

"लेगोस" शब्द पुर्तगाली भाषा से उत्पन्न हुआ है और उसका अर्थ "झीलें" है। ध्यान दें कि शहर के नाम का सही उच्चारण "लेगोस" है और "लागोस" ग़लत है।[३]

इतिहास

लेगोस क्षेत्र में सबसे पहले बसने वाला समुदाय आवोरी लोगों का था जो योरुबा समुदाय का एक उपसमूह है। ओलोये ओलोफ़िन के नेतृत्व में आवोरी लोग एक द्वीप पर चले गये जिसे अब इड्डो कहा जाता है। पंद्रहवीं शताब्दी में आवोरी लोगों पर बेनिन साम्राज्य द्वारा वार किया गया, जिसकी वजह से यह द्वीप बेनिन का एक युद्ध-शिविर बन गया था जिसे एको नाम से कहा जाता था। यह ओबा ओर्होग्बा के अधिराज्य में था, जो उस समय के ओबा ऑफ बेनिन था।[४][५] योरुबा भाषा में आज भी लेगोस को एको ही कहते हैं। "लेगोस" नाम का मतलब है "तालाब" (बहुवचन) है। यह नाम पुर्तगालियों ने दिया था। आज का लेगोस राज्य में आवोरियों की बड़ी बस्ती है। १५वीं शताब्दी में लेगोस राज्य पहली बार पुर्तगालियों के ध्यान में आया।[६] १८६१ में लेगोस ब्रिटेन के कब्ज़े में आ गया और उसे लेगोस कॉलोनी (यानि लेगोस उपनिवेश) कहा जाता था। ब्रिटिश राज से यहाँ का दास-व्यवसाय भंग हो गया और अंग्रेज़ ताड़ तथा दूसरे व्यापार पर भी कब्ज़ा कर पाए।[७] १९१४ में लेगोस नाइजीरिया की राजधनी बना दी गई। अंग्रेज़ों से आज़दी पाने के बाद भी यह राजधानी बना रहा। १९९१ में लेगोस से राजधानी का पद छीन लिया गया। उसी समय अबुजा शहर में संघीय राजधानी क्षेत्र स्थापित किया गया था। १४ नवम्बर १९९१ को राष्ट्रपती पद और दूसरे संघीय सरकारी कार्य नई राजधानी अबुजा में स्थानांतरित किये गए थे।[८]

भूगोल

लेगोस मुख्य भूमि

ज़्यादातर आबादी मुख्य भूमि पर ही रहते हैं। यहाँ के ज़्यादतर उद्योग भी यहीं पर स्थित हैं। लेगोस अपने संगीत और नाइट्लाइफ के लिये प्रसिद्ध है, जो ज़्यादतर याबा तथा सुरुलेरे में बसा हुआ करता था। हाल ही में द्वीप पर काफी नाइटक्लब् आ गए हैं। इस्से द्वीप, खासकर विक्टोरिय द्वीप, मुख्य नाइट्लाइफ आकर्षण बन गए हैं। लेगोस के मुख्य भूमी के जिलें हैं एबूटे-मेटा, सुरुलेरे, याबा (लेगोस बिश्वविद्यालय का स्थान) और इकेजा (मुर्तला मुहम्मद अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का स्थान और लेगोस राज्य की राजधानी)। ग्रेटर लेगोस के जगहें हैं मुशिन, मेरीलैन्ड, सोमोलू, ओशोदी, ओवोरोंसोकी, इसोलो, इकोतुन, अगेगे, इजू एशागा, एग्बेदा, केतू, बरिगा, इपाजा, अजाह तथा एजिग्बो। लेगोस शहर दक्षिण-पश्चिमी नाइजीरिया का मुख्य शहर है। यहाँ के दो प्रमुख शहरी द्वीप लेगोस द्वीप तथा विक्टोरिया द्वीप हैं।

लेगोस के द्वीप

लेगोस द्वीप

लेगोस द्वीप में एक केंद्रीय व्यापार ज़िला है।[९] यहाँ लेगोस की सबसे बडी गगनचुंबी इमारतें तथा बाज़ार हैं। इस द्वीप के अन्य आकर्षण हैं नाइजीरिया का राष्ट्रीय संग्रहालय, केंद्रीय मस्जिद, ग्लोवर मेमोरियल हॉल, मसीह च्रर्च कथेड्रल और ओबा महल।[१०]

इकोयी

इकोयी लेगोस द्वीप के पूर्वी आधे पर है और एक गढगे के द्वारा उससे जोड दिया गया है।[६] इकोयी एक पुल द्वारा विक्टोरिया द्वीप से भी जुडा है। यह पुल फाइव कौरी क्रीक पार करती है।[११]

विक्टोरिया द्वीप

विक्टोरिया द्वीप लेगोस द्वीप के ठीक दक्षिण में स्थित है।[८] यहाँ के समुद्र तट पर प्रसिद्ध बार बीच है।

ईको अतलान्तिक

ईको अतलान्तिक एक नियोजित जिला है।[१२]

इड्डो

इड्डो एक रेल टर्मिनस है जो अब एक प्रायद्वीप की तरह मुख्य भूमि से जोड़ा गया है।[१३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. "Lagos स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". Oxford Dictionary. Retrieved 28 November 2015
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. http://www.pamro.org/pamro/2008/PAMRO%20LOC%20Welcome%2014Aug08.PPTसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  9. limge.org/editorials.html
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. Branch of the Nigerian Institution of estate surveyors & Valuers. Lagos state. 30 अगस्त 2006.
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।