रॉबर्ट फ्रॉस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
रॉबर्ट फ्रॉस्ट
Robert Frost NYWTS.jpg
रॉबर्ट फ्रॉस्ट (1941)
जन्मसाँचा:br separated entries
मृत्युसाँचा:br separated entries
मृत्यु स्थान/समाधिसाँचा:br separated entries
व्यवसायकवि, नाटककार
उच्च शिक्षाहार्वर्ड विश्वविद्यालय
(डिग्री नहीं)
उल्लेखनीय कार्यsए ब्वाॉयज विल, नॉर्थ ऑफ बोस्टन[१]
उल्लेखनीय सम्मानकविता के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार
जीवनसाथीElinor Miriam White (1895साँचा:ndash1938)
सन्तानसाँचा:plainlist

हस्ताक्षर

साँचा:template otherसाँचा:main other

रॉबर्ट ली फ्रॉस्ट (२६ मार्च १८७४ - २९ जनवरी १९६३) एक अमेरिकी कवि थे। उनकी रचनाएं अमेरिका में प्रकाशित होने से पहले इंग्लैंड में प्रकाशित हो चुकी थीं। ग्रामीण जीवन के यथार्थपूर्ण चित्रण और अमेरिकी देशज भाषा पर अधिकार की वजह से उन्हें साहित्य जगत मेंं बहुत सम्मान मिला। उनकी गिनती बीसवीं सदी के लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा सम्मानित कवि के रूप में की जाती है। फ्रॉस्ट को उनके लेखन के लिए ढेर सारे सम्मान मिले। सिर्फ कविता लेखन के लिए ही फ्रॉस्ट को चार बार पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[२]

जीवन परिचय

रॉबर्ट फ्रॉस्ट का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुआ था। फ्रॉस्ट के पिता एक शिक्षक थे जो बाद में सैन फ्रांसिस्को एक सांध्य दैनिक अखबार के संपादक हो गए। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को के टैक्स कलेक्टर के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। पिता की असमय मृत्यु का बाद फ्रॉस्ट अपने दादा के पास मेसाचुसेट्स आ गए जहां उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। हालांकि बतौर लेखक फ्रॉस्ट की पहचान आंचलिक या ग्राम्य भाषा के लेखक के रूप में हुई लेकिन उनकी परवरिश शहर में हुई थी। फ्रॉस्ट ने अपने पिता की तरह ही शुरुआत में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया लेकिन जल्द ही समझ गए कि उनका क्षेत्र स्वतंत्र लेखन है।[३]

साहित्य सृजन

अमेरिकी समीक्षक रेंडल जेरेल ने फ्रॉस्ट की रचनाओं के बारे में लिखा था कि फ्रॉस्ट बीसवीं सदी के महान अमेरिकी कवि थे। वे महान जीवन मूल्यों वाले लेखक थे। जिस तरीके के उन्होंने आम इंसान के जीवन को सहजता से चित्रित किया था वो अन्य रचनाकारों के लिए दुष्कर कार्य था। उनकी भाषा का प्रवाह इतना सहज था कि उनके नाटकों में संवाद सजीव हो उठते थे। फ्रॉस्ट ने मूलत: कविताएं और नाटक लिखे जिनमें प्रमुख रचनाएं हैं:

कविता संग्रह

  • अ ब्वॉयज विल, 1913
  • नॉर्ख ऑफ बोस्टन
  • ऑफ्टर एपल पिकिंग, 1915
  • द डेथ ऑफ हायर्ड मैन
  • मैंडिंग वॉल
  • माउंटेन इंटरवल
  • सेलेक्टेड पोएम्स, 1923
  • न्यू हैंफसायर। 1923
  • द लोन स्ट्राइकर, 1933
  • फ्रॉम स्नो टू स्नो, 1936
  • एफोरसेड, 1954
  • इन द क्लियरिंग, 1962
  • यू कम टू, 1964

नाटक

  • अ वे आउट : एकांकी नाटक, 1929
  • द काउज इन द कॉर्न : एकांकी नाटक, 1929
  • अ मॉस्क ऑफ रीजन, 1945
  • अ मॉस्क ऑफ मर्सी, 1947

सम्मान

RobertFrost

रॉबर्ट फ्रॉस्ट को साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए 31 बार नामांकित किया गया। तो वहीं जून 1922 में वेरमोंत के लीग ऑफ वुमन्स क्लब ने फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत चयनित किया, जिसका न्यू यॉर्क टाइम्स के संपादकीय में विरोध किया गया। हालांकि 22 जुलाई 1961 को राज्य विधायिका द्वारा प्रस्ताव पास करके एक विधेयक के जरिए फ्रॉस्ट को पोएट लॉरेट ऑफ वेरमोंत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा फ्रॉस्ट को काव्य लेखन के लिए कुल चार बार पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलित्जर पुरस्कार

  • 1924 - न्यू हैम्पशायर: ए पोएम विद नोट्स एंड ग्रेस नोट्स के लिए
  • 1931 - कलेक्टेड पोएम्स के लिए
  • 1937 - ए फरदर रेंज के लिए
  • 1943 - ए विटनेस ट्री' के लिए

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite encyclopedia
  3. Contemporary Literary Criticism. Ed. Jean C. Stine, Bridget Broderick, and Daniel G. Marowski. Vol. 26. Detroit: Gale Research, 1983. p110