वेब होस्टिंग सेवा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मुफ्त वेब होस्टिंग से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:asbox वेब होस्टिंग सेवा एक इंटरनेट सेवा है, जिसकी सहायता से जालस्थल ,ब्लॉग को इंटरनेरट पर सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाता है।

वेब होस्टिंग के प्रकार

जलस्थल की जरूरत अथवा उस पर आने वाले आगंतुकों के आधार पर वेब होस्टिंग को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

* मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा: कई कम्पनियाँ मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा प्रदान करती है, इसमें दी गई सेवाऐं और साधन सीमित होते हैं।
* साझा वेब होस्टिंग सेवा: इस वेब होस्टिंग में कई जालस्थलों को एक ही सर्वर पर रखा जाता है जहाँ ये उस एक सर्वर द्वारा दिए गए साधनों जैसे रैम, सी. पी. यू. आदि, को साझा करते हैं। चूँकि यह सबसे किफ़ायती होस्टिंग सेवा है इसलिए नए जालस्थलों के लिए यह सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
* पुनर्विक्रेता वेब होस्टिंग सेवा: इस वेब होस्टिंग सेवा के माध्यम से उपभोक्ता होस्टिंग पुनर्विक्रय करने अथवा स्वयं वेब होस्ट बनने का अनुभव प्राप्त कर सकता है।
* आभासी वेब होस्टिंग: इस सेवा के अंतर्गत एक सर्वर को कई आभासी सर्वेरों में विभाजित कर दिया जाता है। अब प्रत्येक हिस्सा इस प्रकार प्रतीत होता है अथवा ऐसा आभास होता है जैसे वह एक अलग ही सर्वर हो। इस प्रकार एक जालस्थल को बिना किसी साझे के एक हिस्सा प्रदान कर दिया जाता है, इस कारण यह होस्टिंग साझा वेब होस्टिंग की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।
* समर्पित वेब होस्टिंग सेवा: इस वेब होस्टिंग सेवा में उपयोगकर्ता को समर्पित रूप से एक सर्वर दे दिया जाता है, जिस पर उसका पूर्ण नियंत्रण होता है। इस होस्टिंग में सुरक्षा स्तर उच्चतम होता है। यही कारण है कि उच्च यातायात वाले तथा ऐसे जालस्थल जिनमें सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है, जैसे ई-कॉमर्स जालस्थल, इस होस्टिंग सेवा का उपयोग करते हैं।
* क्लाउड वेब होस्टिंग सेवा: वेब होस्टिंग के क्षेत्र में यह नवीनतम प्रकार की होस्टिंग है, इसमें कई सर्वर मिलकर एक बड़े सर्वर का निर्माण करते है। जालस्थल/ब्लॉग पर अधिक यातायात होने की स्थिति में यह होस्टिंग सेवा इन्हीं सेर्वेरों की सहायता से साधनो का विस्तार कर जालस्थल को अचेत कालावधि से बचाती है। क्लाउड होस्टिंग में उपभोक्ता को साधनों के उपयोग के आधार पर शुल्क देना होता है, इसलिए यह सबसे मपनीय, लम्बे समय के लिए किफायती और लागत कुशल होस्टिंग मानी जाती है।

* एस.ई.ओ होस्टिंग सेवा: एस.ई.ओ होस्टिंग एक प्रकार की वेब होस्टिंग है जो किसी वेबसाइट के एसईओ को बेहतर बनाती है। एस.ई.ओ से साइट/जालस्थल की गूगल, बिन्ग आदि मे खोज क्षमता बेहतर होती है। इस प्रकार जालस्थल मे अधिक लोग आते है जिस से बिक्री मे भी बढ़ोत्तरी होती है। ऐसा करने के लिए, एक एसईओ होस्टिंग प्रदाता एक ग्राहक की वेबसाइटों को आईपी पते के अद्वितीय सी-ब्लॉक पर होस्ट करेगा, किन्तु यह काफी नही है, कई अन्य कारक जैसे कि खोजशब्द अनुसंधान (की व्रड रीर्सच), जालस्थल गति अनुकूलन (साइट स्पीड औपटीमाइजेशन) आदि भी अनिवर्य है। भारत मे केवल चुनिंदा एसईओ होस्टिंग प्रदाता है जो कि इस प्रकर कि होस्टिंग प्रदान करते है, जैसे कि यूस्टेबल आदि।

सन्दर्भ