मावठा सरोवर
साँचा:infoboxसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other
मावठा झील भारत के राजस्थान प्रदेश की राजधानी में आमेर दुर्ग के नीचे स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण महल की सुरक्षा एवं सुन्दरता बढ़ाने के लिए किया गया था। झील के एक किनारे के साथ-साथ ही दुर्ग में जाने का पैदल मार्ग है, एवं एक सुंदर उद्यान भी बना है। इसका निर्माण कछवाहा राजा जयसिंह के समय में किया गया था। इस उद्यान का नाम दुलाराम बाग है। वर्षा ऋतु में मावठा झील पानी से भर जाती है एवं तब यहाँ की सुन्दरता देखने लायक होती है।[२] झील की अधिकतम लम्बाई ६८० मी. एवं अधिकतम चौड़ाई २२० मी. है।[१]
मावठा झील के बीच में एक छोटा-सा टापू बना है जिस पर एक उद्यान भी है। इसे केसर क्यारी कहा जाता है, क्योंकि कभी इसमें सुगन्धित केसर बोई जाती थी, जिससे महल के निकट का वातावरण महकता रहता था। महल के हाथियों को किसी किसी अवसर पर यहाँ जल क्रीड़ा करते हुए देखा जा सकता है।
इतिहास
पूर्व में इसके तट पर बड़े-बड़े वट वृक्ष हुआ करते थे, जिसके कारण इसका नाम महावटा सरोवर पड़ा जो कालांतर में बिगड़ कर मावटा बन गया।[३] ये वृक्ष महाराजा ने १५वीं शताब्दी में लगवाये थे।[४] यह सरोवर पर्वत से बहकर आये हुए वर्षा के जल को संग्रह करता है, एवं आमेर महल तथा निकटवर्ती जनसाधारण का मुख्य जलस्रोत है। जयपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित हुई गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन इसी झील में हुआ करता है।[५] इस महल के बारे में यहां तक कहा जाता था कि मावठा झील के किनारे बसे महल को देखकर प्रतीत होता है कि जैसे सोने की तश्तरी में हीरे-मोती जड़ दिये हों।[६]
चित्र दीर्घा
- A mirror of amber fort, a water lack suited at Front side of amber fort. - panoramio.jpg
आमेर दुर्ग का झील में प्रतिबिंब
- Aamer1.jpg
झील के पीछे आमेर दुर्ग
- Jaipur AmberFort Garden.jpg
पुष्पित केसर क्यारी उद्यान
- Amer fort 3.jpg
आमेर दुर्ग से झील का दृश्य
- Garden lake Amer fort jaipur.jpg
पहाड़ियों के बीच मावठा झील
सन्दर्भ
- ↑ अ आ माओठा लेक ऍट आमेर, राजस्था स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।।नैच्युरल लेक्स ऑन वेमार्किंग।(अंग्रेज़ी)।अभिगमन तिथि: १४ नवंबर, २०१७
- ↑ मावठा झील स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।।भारतकोश।अभिगमन तिथि: १४ नवंबर, २०१७
- ↑ मावटा लेख सीन फ़्रॉम आमेर फ़ोर्ट स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।। यू-ट्यूब
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ एक तीली से ही रोशन हो जाता है पूरा महल स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।। पत्रिका।विजय राम। १८ अगस्त, २०१७। अभिगमन तिथि:१४ नवम्बर, २०१७