मस्वाती तृतीय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:infobox

मस्वाती तृतीय वर्तमान में दक्षिण अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड के राजा हैं। यह स्वाज़ीलैंड के शाही खानदान के प्रमुख हैं। राजा सोभुजा द्वितीय की मृत्यु के पश्चात राज्य की ग्रेट कौंसिल (लिकोको ) ने मखोसेटिवे दलमिनी को राजकुमार घोषित किया

प्रारंभिक जीवन

१९ अप्रैल १९६८ को राजा मस्वाती तृतीय का मसुन्दिनी स्वाजीलैंड में पैदा हुए। इनका पूरा नाम मखोसेटिवे दलमिनी है। राजा सोभूजा द्वितीय की छोटी रानी नतोम्बी तफवाला से मस्वाती तृतीय का जन्म हुआ। [१]

शिक्षा

यह दिसंबर १९८२ में स्वाज़ीलैंड प्राइमरी सर्टिफिकेट परीक्षा में बैठे जिसमें गणित एवं अंग्रेजी में विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए यह शेरबोर्ने स्कूल (इंटरनेशनल कॉलेज),यूनाइटेड किंगडम चले गए। उस समय इनकी आयु १४ वर्ष थी। १९८६ में बीच में ही पढ़ाई छोड़ कर यह स्वाज़ीलैंड वापस आ गए।

कुटुंब

मस्वाती तृतीय की १५ रानियाँ हैं इनमें केवल २ रानियों को शाही दर्जा प्राप्त है। वर्तमान इनके ३० बच्चे हैं। इन्होंने परिवार बढ़ाने की अपने पिता की परंपरा को किसी की आलोचना की परवाह किये विना कायम रखा है। यह रंगीन मिज़ाज़ के राजा हैं।इन्होने २०१३ में १८ वर्ष की लड़की से १५ वां विवाह किया। [२]

राज्यसिंहासन

१९८२ में इनके पिता सोभुजा द्वितीय के समय इनकी आयु १४ वर्ष थी इसलिए राज्यसिंहासन का भार रानी ड़जेलिवे शोंगवे (1982–1983) और रानी न्टफोम्बी तफवाला (1983–1986) ने संभाला। वर्ष १९८६ में १८ वर्ष की आयु में यह राजगद्दी पर बैठे।

Mswati III King of Swaziland

अमीर राजा

मस्वाती तृतीय का नाम विश्व के धनी लोगो में शुमार किया जाता है। वर्ष २००९ में फ़ोर्ब्स द्वारा प्रकाशित सूची में २०० बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ १५ वां स्थान था। १३ रानियों के लिए आलीशान महल ,५ लाख डॉलर की मैबेच कार के साथ ६२ लक्जरी गाड़ियां। [२]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।