मनोज पाहवा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मनोज पाहवा
चित्र:Manoj Pahwa image.jpg
2011 में मनोज पाहवा
जन्म 1 September 1963 (1963-09-01) (आयु 62)
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता
जीवनसाथी सीमा भार्गव

मनोज पाहवा (जन्म 1 सितंबर 1963) भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं जिन्हें कॉमेडी श्रृंखला ऑफिस ऑफिस (2001) में भाटिया के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने 45 से अधिक फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रूप में काम किया है, जिनमें 7½ फेरे (2005), धमाल (2007), सिंह इज़ किंग (2008), दबंग 2 (2012), जॉली एलएलबी (2013), दिल धड़कने दो (2015) , मुल्क (2018)[१] और आर्टिकल 15 (2019) शामिल हैं।

करियर

मनोज पाहवा ने कॉमेडी श्रृंखला जस्ट मोहब्बत (1996-2000) और ऑफिस ऑफिस (2001) में अभिनय के साथ टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म तेरे मेरे सपने (1996) से शुरुआत की और एक चरित्र अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फिल्मों और टीवी श्रृंखला में काम किया है।[२]

निजी जीवन

मनोज पाहवा का पालन-पोषण दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।[३] उन्होंने अभिनेत्री सीमा भार्गव से शादी की है, जो टीवी सीरीज हम लोग, में उनकी सह-कलाकार थीं। अपनी बेटी मनुक्रीति और बेट मयंक के साथ वह वर्सोवा, मुम्बई में रहते हैं।

फिल्मों की सूची

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ