मंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

मंड (स्टार्च) कैस # 9005-25-8, रासायनिक सूत्र (C6H10O5)n, एक पॉली सैकेराइडकार्बोहाइड्रेट है, जिसका निर्माण ग्लूकोज मोनोसैकेराइड की इकाइयों की एक बड़ी संख्या के आपस में ग्लाइकोसिडिक बंधों द्वारा जुड़ने के कारण होता है। यह सिर्फ पादपों में पाया जाता है। सभी पादपों के बीजों और फलियों मे मंड अमाइलोज या अमाइलोपेप्सिन के रूप मे उपस्थित होता है। मंड मे पादप की प्रकृति के अनुसार, आमतौर पर 20 से 25 प्रतिशत अमाइलोज और 75 से 80 प्रतिशत अमाइलोपेप्सिन उपस्थित होता हैं। इसे आम भाषा मे मांड (जैसे चावल का मांड) कहा जाता है। जब इसका उपयोग कपडोँ पर किया जाता है तब यह कलफ कहलाता है।

स्टार्च हमारे जीवन में / दैनिक जीवन में स्टार्च

मंड भोजन में

मंड के कुछ अच्छे खाद्य स्रोतों मे अनाज, चावल, आलू, मटर और सेम हैं। खाना पकाने में मंड का उपयोग शोरबे को गाढा़ करने मे किया जाता है। यह एक बेस्वाद और गंध रहित सफेद पाउडर के रूप मे उपलब्ध होता है।

कलफ / पराग

मंड का एक प्रकार कलफ मंड का एक प्रकार है। कलफ लगा एक कपडा़ एक चिकना और कडा़ महसूस होता है। कलफ के कारण एक व्यक्ति का पसीना और धूल कलफ की परत से चिपक जाते है खासकर के कलाई और गर्दन से सटे कपड़े और कपड़े के रेशे गंदे नहीं होते, धोने पर यह कलफ धुल जाता है, इसे धुलाई के बाद फिर से कपडे़ पर इस्तेमाल किया जा सकता