ब्लेड रनर 2049

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ब्लेड रनर 2049
चित्र:Blade Runner 2049 poster.png
फिल्म का पोस्टर
निर्देशक डेनिस विलनेयूवे
निर्माता एंड्रयू ए. कोसव
ब्रॉडरिक जॉनसन
बड यॉर्किन
सिंथिया सैक्स यॉर्किन
लेखक हैम्पटन फैंशर
अभिनेता रयान गोसलिंग
हैरिसन फोर्ड
एना डे अर्मस
सिल्विया होके
रॉबिन राइट
जैरेड लेटो
डेव बटिस्टा
छायाकार रोजर डिकिंस
संपादक जो वाकर
प्रदर्शन साँचा:nowrap साँचा:film date
समय सीमा 163 मिनट[१]
देश साँचा:ubl[२]
भाषा अंग्रेजी

साँचा:italic title

ब्लेड रनर 2049 (साँचा:lang-en) 2017 की एक अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन फ़िल्म है। डेनिस विलनेयूवे द्वारा निर्देशित और हैम्पटन फैंशर और माइकल ग्रीन द्वारा लिखित यह फ़िल्म 1982 में आई ब्लेड रनर का संस्करण है। फ़िल्म के मुख्य कालाकार रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड, के साथ एना डे अर्मस, सिल्विया होके, रॉबिन राइट, मेकेन्ज़ी डेविस, कार्ला जुरी, लेनी जेम्स, डेव बटिस्टा, और जैरेड लेटो सहायक भूमिका में हैं। पहली फिल्म के तीस साल बाद के समय पर केंद्रित है, गोसलिंग ने इसमें एक ब्लेड रनर का किरदार निभाया है, जो मानवों और प्रतिकृतियों के बीच युद्ध को उकसाने वाले रहस्य को उजागर करने के प्रयास में पूर्व ब्लेड रनर, रिक डेकार्ड (हैरिसन फोर्ड) से मिलता है।

फ़िल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 दिसम्बर, 2017 को प्रदर्शित किया गया। फिल्म की आलोचकों द्वारा इसके प्रदर्शन, दिशा, छायांकन, संगीत का स्कोर, उत्पादन डिजाइन और मूल फिल्म के प्रति सच्चाई के लिए प्रशंसा की गई, साथ ही कुछ लोगों ने इसे सभी समय के बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में बताया। 90वें अकादमी पुरस्कार में पाँच नामाकंन[३] में से इसे सर्वश्रेष्ठ दृश्यात्मक प्रभाव[४] और छायांकन[५] के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया। 71वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे 8 नामांकन प्राप्त हुए।

सारांश

‘ब्लेड रनर 2049’ की कहानी साल 2049 की है। जब मनुस्यों को बायोइंजीनियरिंग के माध्यम से नए ढंग से बनाया जाता है। और इसी तरह ही ब्लेड रनर ऑफिसर के. (रयान गॉसलिंग) बनाये गये। जिसका काम पुराने और बेकार हो चुके बायोइंजीनियर्ड प्रतिकृतियों को ठिकाने लगाना है। इसी मिशन का अहम हिस्सा रिक डेकार्ड (हैरीसन फोर्ड) को ढूंढना होता है। 30 साल पहले गायब हो चुके रिक के साथ ही कई रहस्यों के बारे में पता चलता है, और के. जिस मिशन के लिए काम कर रहा होता है उससे जुड़े कई रहस्य और चौंकाने वाली बातें उसके सामने आती हैं।

कलाकार

  • रयान गोसलिंग- के. के रूप में
  • हेरिसन फोर्ड - रिक डेकार्ड के रूप में
  • एना डे अरमास - जोइ के रूप में
  • सिल्विया होके - लव के रूप में
  • रॉबिन राइट - लेफ्टिनेंट जोशी के रूप में
  • [मैकेन्ज़ी डेविस - मरिएट के रूप में
  • कार्ला जुरी - डॉ. एना स्टेललाइन के रूप में
  • लेनी जेम्स - मिस्टर कॉटन के रूप में
  • डेव बटिस्टा - सैपर मॉर्टन के रूप में
  • जैरेड लेटो -नींदर वालेस के रूप में
  • बरखाद अब्दी - डॉक्टर बैजर के रूप में
  • हियाम अब्सस - फ़्राइसा के रूप में
  • डेविड डास्टमाल्चियन - कोको के रूप में
  • वुड हैरिस - नेंडज के रूप में

निर्माण

चित्र:Szabadság Square, Stock Exchange Palacve.jpg
बुडापेस्ट के लिबर्टी स्क्वायर के पुराने स्टॉक एक्सचेंज पैलेस

मुख्य रूप से हंगरी के बुडापेस्ट के कोरडा स्टूडियोज और ओरिओ स्टूडियो में फिल्म के लिये फोटोग्राफी जुलाई और नवंबर 2016 के बीच की गई।[६][७] कैसीनो के दृश्यों के लिए, बुडापेस्ट के लिबर्टी स्क्वायर के पुराने स्टॉक एक्सचेंज पैलेस को फिल्मांकन के लिये उपयोग किया गया।[८]

वार्नर ब्रदर्स ने अक्टूबर 2016 के शुरुआत में घोषणा की, कि फिल्म का शीर्षक "ब्लेड रनर 2049" होगा।[९] लॉस एंजिल्स में दिसंबर में फ़िल्म का संपादन किया गया। 2017 सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में, विलेन्यूवे ने कहा कि यह फिल्म दो घंटे और 32 मिनट की होगी।[१०]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat