बॉर्डर (1997 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
बॉर्डर
चित्र:बॉर्डर.jpg
बॉर्डर का पोस्टर
निर्देशक जे पी दत्ता
निर्माता जे पी दत्ता
अभिनेता राखी गुलज़ार,
सनी द्योल,
जय किशन श्राफ,
सुनील शेट्टी,
अक्षय खन्ना,
पूजा भट्ट,
तबु,
कुलभूषण खरबंदा,
सुदेश बैरी,
पुनीत इस्सर,
राजीव गोस्वामी,
सपना बेदी,
अमृत पाल
संगीतकार अनु मालिक
संपादक दीपक विर्कुद
वितरक जे॰ पी॰ फिल्म्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap 23 जून 1997
समय सीमा 178 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
कुल कारोबार

६१ करोड़ (US$८.०१ मिलियन)
ओरिजनल

१४९.११ करोड़ (US$१९.५७ मिलियन)
Adjusted[१]

साँचा:italic title

बॉर्डर 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म ब्लाकबस्टर युद्ध फ़िल्म है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

संक्षेप

इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला का युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है जहाँ राजस्थान के लाँग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टाँक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं।

फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के एलान से पहले के दृश्य से शुरू होती है जहाँ मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी (सनी देओल) को 120 जवानों के साथ लोनगेवाला पोस्ट पर भेजा जाता है। वही दूसरी तरफ मेजर बाजवा (जैकी श्रॉफ) को जैसेलमेर में हवाई बेस बनाने का आदेश मिलता है। फिल्म आगे बढ़ते हुए जवानो के परिवारों की कहानी सुनाती है जहाँ धरमवीर (अक्षय खन्ना) की अन्धी माँ है और उसकी (धरमवीर की) शादी होने वाली है, भैरव सिंह (सुनील शेट्टी) की सुहाग रात है, रतन सिंह (पुनीत इस्सर) के माता-पिता उसकी राह देख रहे हैं, मथुरा दास की पत्नी बीमार है और उसे छुट्टी चाहिए और कुलदीप सिंह की पत्नी उसके तबादले के लिए ज़ोर लगती है। फिल्म अलग अलग जगह से आए जवानो के बीच बनते रिश्तो पर भी नज़र डालती है।

अन्तराल से पहले सभी पात्रों के परिचय के बाद फिल्म युद्ध पर केन्द्रित होती है जिसे बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। फिल्म की पटकथा दर्शकों को बाँधे रखती है और युद्ध के शुरू होने से पहले के संवाद दर्शकों में नयी जान डाल देती है। फिल्म का संगीत बेहद प्रेरित करने वाला है और दर्शकों ने बेहद पसन्द किया है। गाने एक फौजी के जीवन की दास्तान बयान करते हैं। हालाँकि बीच में फिल्म में प्रेम कहानी डालकर फिल्म को थोड़ा खींच दिया गया है जिससे दर्शक ऊब से जाते हैं पर शुरुआत और अन्त दर्शकों को बाँधे रखता है। फिल्म का अन्त दुखद दृश्य पेश करता है और एक सन्देश भेजने की कोशिश करता है।

मुख्य कलाकार

संक्षेप

इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में १९७१ के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है।

संगीत

बॉर्डर फ़िल्म के संगीतकार अनु मलिक हैं तथा गीतकार जावेद अख्तर हैं। संगीत अधिकार वीनस रिकार्ड्स के पास हैं।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."हमें जब से मोहब्बत"सोनू निगम, अलका याज्ञनिक07:33
2."हिंदुस्तान हिंदुस्तान"शंकर महादेवन, सोनाली राठोड08:12
3."संदेसे आते हैं"रूप कुमार राठोड, सोनू निगम10:19
4."मेरे दुश्मन मेरे भाई"हरिहरन10:15
5."तो चलूँ"रूप कुमार राठोड08:21

उत्तर-कृति

फ़िल्म की उत्तर-कृति फ़िल्म बॉर्डर 2 का फ़िल्मांकन अक्टूबर 2013 में आरम्भ हो सकता है।[२] इस उत्तर-कृति में भी मुख्य भूमिका में सनी देओल के होने की सम्भावना है।[३][४][५]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:imdb title