बालदार गैंडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
बालदार गैंडा
Temporal range: मध्य से अंतिम प्लेस्टोसीन काल[१], साँचा:fossil range
Coelodonta antiquitatis .jpg
बालदार गैंडे का प्रदर्शित कंकाल
Scientific classification
Binomial name
सीलोडोंटा ऐंटीक्वीटाटिस

बालदार गैंडा (साँचा:lang-en) गैंडे की एक विलुप्त जाति है जो प्लाइस्टोसीन युग में यूरोप और एशिया में फैली हुई थी।[१] अपने पूरे शरीर पर घने बाल होने के कारण यह पूर्व हिमयुग के दौरान भी बची रही। अनुमान है कि यह ८,००० ईसापूर्व तक साइबेरिया में जीवित थी। इन्हें पाषाण काल के मानवों ने देखा था और प्रमाणस्वरूप इनके प्राचीन चित्र ग़ुफ़ाओं में बने हुए मिलते हैं।

वैज्ञानिक नाम

बालदार गैंडे का वैज्ञानिक नाम 'सीलोडोंटा ऐंटीक्वीटाटिस​' (Coelodonta antiquitatis) है। इसके जीववैज्ञानिक वंश (genus, जीनस) 'सीलोडोंटा' का मतलब 'खोखला दांत' होता है।[२]

विवरण

साइबेरिया में ठण्ड से जमे हुए शवों और ग़ुफ़ाओं की दीवारों पर आदिमानवों द्वारा बनाई गई तस्वीरों से बालदार गैंडों का रूप-रंग ज्ञात होता है।[३] सर-से-दुम तक यह १०-१२ फ़ुट (३-४ मीटर) लम्बा हुआ करता था और इसका वज़न २,७००-३,२०० किलो होता था। इसकी ऊँचाई ६.६ फ़ुट (२ मीटर) तक होती थी। इसके सिर पर दो सींग होते थे और आगे वाला ज़्यादा लम्बा था। आगे वाला सींग २ फ़ुट (६१ सेंटीमीटर) तक लम्बा हो सकता था।[४] इसके कान छोटे, टांगे मोटी और जिस्म भारी-भरकम हुआ करता था। ग़ुफ़ा-कला में कभी-कभी आगे और पीछे की टांगों के बीच गाढ़े रंग की एक धारी दिखाई जाती है लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि वास्तव में सभी बालदार गैंडों में यह धारी थी कि नहीं। बड़ा शरीर और घने बाल होने से यह अपने शरीर में बर्फ़ीले हालात में भी गरमाहट बनाए रख सकता था।[५]

जाति का विनाश

वैज्ञानिकों को सही तरह ज्ञात नहीं है कि बालदार गैंडों के ख़त्म हो जाने का क्या कारण था। एक धारणा है कि जैसे-जैसे आधुनिक मानव और निअंडरथल मानव इनका शिकार करने लगे, धीरे-धीरे यह विलुप्त हो गए।[६] एक अन्य धारणा है कि जब पूर्व हिमयुग समाप्त होने लगा तो मौसम गरम हुआ और यह नए वातावरण की परिस्थितियों में जीवित न रह पाए। एक तीसरी धारणा यह भी है कि इस जाति में एक ऐसी नई जानलेवा बीमारी फैल गई जिसने पूरी जाति ही तेज़ी से ख़त्म कर डाली।[७] विवाद जारी है।

दीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Woolly Rhino (Coelodonta antiquitatis) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। International Rhino Foundation. Retrieved October 30, 2011.
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. The complete guide to prehistoric life, Tim Haines, Paul Chambers, pp. 203, BBC Books, 2005, ISBN 978-0-563-52219-5
  5. Encyclopedia of World History, Anita Garneri, Parragon Inc, 2007, ISBN 978-1-4054-1702-0, ... Some, such as the mammoth and the woolly rhinoceros, grew larger, because a bigger body is better at conserving heat ...
  6. Guns, Germs, and Steel: The Fates of Human Societies स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Jared M. Diamond, W. W. Norton & Company, 1999, ISBN 978-0-393-31755-8, ... That expansion may have been responsible for the extinction of Eurasia's woolly mammoth and woolly rhinoceros. With the settlement of Australia / New Guinea, humans now occupied three of the five habitable continents ...
  7. A requiem for North American overkill स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, D.K. Grayson, D.J. Meltzer, Pages 585–593, Journal of Archaeological Science, Volume 30, 2003