बातकेन प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
बातकेन ओब्लास्त
Баткен областы
मानचित्र जिसमें बातकेन ओब्लास्त Баткен областы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : बातकेन
क्षेत्रफल : १६,९९५ किमी²
जनसंख्या(२००९):
 • घनत्व :
४,२८,८००
 २५.२/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): किरगिज़, उज़बेक, रूसी, ताजिक


बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं।

बातकेन प्रांत का जन्म

बातकेन प्रांत का इलाक़ा ओश प्रांत का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १२ अक्टूबर १९९९ को इसे अलग करके एक भिन्न प्रांत का दर्जा दे दिया गया। बातकेन के क्षेत्र में १९९० के शतक के बाद चरमपंथी इस्लामी उग्रवाद शुरू हुआ जिसका असर पड़ोसी उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान पर भी था। इस कारणवश किर्गिज़स्तान की सरकार ने सन् १९९९ में ओश प्रांत को विभाजित करके बातकेन शहर पर केन्द्रित एक नया प्रांत बनाया ताकि प्रांतीय सरकार यहाँ की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे।[१]

बातकेन प्रांत के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... In response to these incursions, President Akaev created a new regional administration for Batken (the region had previously been part of Osh Oblast) in addition to tightening up border controls ...