बलुट
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
बलुट पक्षी भ्रूण से बना एक स्वादिष्ट पकवान है। इसे बनाने के लिए विकासशील भ्रूण युक्त अंडे को उबाला जाता है। प्रायः बतख या मुर्गी के अण्डों का उपयोग किया जाता है। अंडे की आयु स्वादानुसार भिन्न हो सकती है, परंतु सामान्यतः १४ से २१ दिनों के भ्रूण का अंडा सबसे स्वादिष्ट होता है। जलपान के रूप में बलुट अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक होता है। प्रोटीन, कैल्शियम एवं लोह जैसे पुष्टिकर इसमें भारी मात्रा में पाए जाते हैं।[१]
मूल रूप से यह व्यंजन फ़िलीपीन्स से है, परंतु दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों में भी इसे बड़े चाव से खाया जाता है। आजकल यह न्यूयॉर्क में भी लोकप्रिय हो गया है।[२]