बरितो नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
बरितो नदी
Barito River
नदी
COLLECTIE TROPENMUSEUM Houtvlot met verblijfplaats voor de bemanning op de Barito-rivier TMnr 60018691.jpg
सन् १९०४-१९१५ काल में बरितो नदी में कटी लकड़ी
देश इण्डोनेशिया
राज्य दक्षिण कालिमंतान
क्षेत्र बोर्नियो
उपनदियाँ
 - बाएँ मर्तापुरा नदी
स्रोत
 - स्थान मूलर पर्वतमाला
मुहाना
 - स्थान जावा सागर
 - ऊँचाई ० मी. (० फीट)
लंबाई ८९० कि.मी. (५५३ मील)

बरितो नदी दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। ८९० किमी लम्बी यह नदी मूलर पर्वतमाला से उभरती है और बंजरमासीन शहर से गुज़रती हुई जावा सागर में बह जाती है। इसी के किनारे रहने वाले डायक लोगों का उपसमुदाय ऐसी भाषा बोलता है जो हिन्द महासागर मे सैंकड़ो मील दूर स्थित माडागास्कर द्वीप की मालागासी भाषा से सबसे अधिक समानता रखती है, जिस से इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि इसी क्षेत्र से तीसरी से दसवी सदी ईसवी में डायक लोग जाकर माडागास्कर में बसे और मालागासी लोगों के पूर्वज बने।[१]

बरितो नदी की मुख्य उपनदी मर्तापुरा नदी है जिसका संगम बरितो नदी से बंजरमासीन में होता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ