प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/मार्च 2018
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
- २९ मार्च
- विन मिन्त म्यान्मार के दसवें राष्ट्रपति चुने गये।(दैनिक जागरण)
- २३ मार्च
- फ्रांस के दक्षिणी नगर ट्रेब्ज के एक सुपरमार्केट में बन्दूकधारी ने दो लोगों की हत्या की।(नवभारत टाइम्स)
- १८ मार्च
- तीन चौथाई बहुमत के साथ व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने।(एनडीटीवी इण्डिया)
- १७ मार्च
- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।(दैनिक जागरण)
- १४ मार्च
- ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का ७६ वर्ष की आयु में निधन।(बीबीसी हिन्दी)
- एंजेला मर्केल चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनीं।(दैनिक जागरण)
- १३ मार्च
- छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।(दैनिक भास्कर)
- १२ मार्च
- नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।(द इंडिपेंडेंट)
- १० मार्च
- श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।(डेली न्यूज़)
- ९ मार्च
- बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।(एनडीटीवी)
- ८ मार्च
- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।(क्विंट हिन्दी)
- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के नवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।(आज तक)
- ६ मार्च
- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के बारहवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।(टाइम्स नाउ हिन्दी)
- ५ मार्च
- द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते। (अमर उजाला)