प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/नवम्बर 2013
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
| << अक्टूबर २०१३ | नवम्बर २०१३ | दिसम्बर २०१३ >> |
|---|
- लुंबिनी, नेपाल, के माया देवी मंदिर (चित्रित) में पुरातत्वविदों ने बौद्ध धर्म के सबसे पुरातन धर्मस्थल की ख़ोज की। (बीबीसी हिन्दी)
- 30 नवम्बर 2013
- अमेरिकी अभिनेता पॉल वॉकर (चित्रित) की 40 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में मृत्यु हुई।
- 24 नवम्बर 2013
- ईरान ने पी5+1 देशों के साथ प्रतिबंधों में छूट के बदले, में अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किया। (बीबीसी हिन्दी)
- आरुषि हेमराज हत्याकाण्ड में नूपुर और राजेश तलवार को आईपीसी की धारा 301, 302 और 34 के तहत दोषी पाया गया। (बीबीसी हिन्दी)
- 22 नवम्बर 2013
- मैग्नस कार्लसन (चित्रित) ने विश्वनाथन आनंद को हरा कर विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती। (जागरण जोश)
- 20 नवम्बर 2013
- अमरीका में कई काले और यहूदी लोगों की हत्या करने वाले जोसेफ फ्रैंकलिन को मिसूरी राज्य में मौत की सज़ा दे दी गई। (बीबीसी हिन्दी)
- 18 नवम्बर 2013
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की ओर जाने वाले यान मावेन का प्रक्षेपण किया। (नवभारत टाइम्स)
- 16 नवम्बर 2013
- 24 साल के ओजस्वी क्रिकेट करियर के बाद सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। अपने कैरियर की अंतिम पारी में उन्होंने 74 रन बनाये। (एनडीटीवी ख़बर)
- 15 नवम्बर 2013
- चीन में एक बच्चा नीति में ढील की घोषणा। (बीबीसी हिन्दी)
- २३वीं राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) का ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने उद्घाटन किया।(बीबीसी हिन्दी)
- 11 नवम्बर 2013
- तूफ़ान हैयान(चित्रित) की वजह से फ़िलीपीन्स में भारी तबाही, कम से कम दस हज़ार लोगों के मारे जाने की आशंका। (आजतक)
- 6 नवम्बर 2013
- 5 नवम्बर 2013
- श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र से दोपहर दो बजकर ३८ मिनट पर मंगलयान का सफल प्रक्षेपण।(बीबीसी हिन्दी)
- 1 नवम्बर 2013
- तालिबान के उच्च-सूत्रों के अनुसार आतंकवादी संघठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान नेता हकीमुल्ला महसूद की मौत। (बीबीसी हिन्दी)
- लॉस एंजिल्स अन्तरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर गोलीबारी; गोलीबारी करने वाला घायल होने के बाद हिरासत में आया। (बीबीसी हिन्दी)