प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/अक्टूबर 2015
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
- ३१ अक्टूबर
- मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी २२४ यात्री मारे गए। (बीबीसी हिंदी)
- २९ अक्टूबर
- चीन ने दशकों पुरानी एक बच्चा नीति खत्म की। (बीबीसी हिंदी)
- २६ अक्टूबर
- हिन्दू कुश भूकंप में ३०० से ज्यादा लोग मारे गए। (द गार्डियन)
- अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया में गिरफ्तार कर लिया गया। (एनडीटीवी इंडिया)
- १९ अक्टूबर
- कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी ने बहुमत हासिल की। (बीबीसी हिंदी)
- लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसंधान से संकेत मिला कि पृथ्वी पर जीवन संभवतः ४.१ अरब वर्ष पूर्व उत्पन्न हुआ था। यह मौजूदा आकलन से ३०० करोड़ वर्ष पूर्व है। (साइंस पत्रिका)
- ६ अक्टूबर
- विलियम सी॰ कैम्पबेल (आयरलैण्ड), सातोशी ओमुरा (जापान) और यूयू तु (चीन) को वर्ष 2015 का चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार। (प्रभात खबर)
- ५ अक्टूबर
- पैसिफ़िक रिम के सदस्य देश, ट्रांस पैसिफ़िक समझौते पर राजी। ()
- ३ अक्टूबर
- अफ़ग़ानिस्तान में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ़) के अस्पताल पर अमरीकी हवाई हमले में १९ लोग मरे। (एनडीटीवी इंडिया) (बीबीसी हिन्दी)
- १ अक्टूबर
- ग्वाटेमाला नगर में भारी बारिस और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मौत। (दैनिक जागरण)