प्रवेशद्वार:मणिपुर/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक राज्य है। इसकी राजधानीहैइंफाल। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर राज्य के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्वी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से म्यांमार लगा है। इसका क्षेत्रफ़ल है 8,628 वर्ग मील (22,347 वर्ग कि.मी)।

मेइती जनजाति के लोग, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं, वे ही यहां के मूल निवासी हैं। इनकी भाषाह मेइतिलोन, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई, व इसे राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाताहै । मणिपुर में प्रवेश करने वाले विदेशियों को, चाहे वे यहां जन्में हों, प्रतिबंधित क्षेत्र पर्मिट लेना होता है। यह चारों मुख्य महानगरों में स्थित विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से मिलता है। यह पर्मिट मात्र दस दिन के लिए वैध होता है , व सैलानियों को प्राधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा चार चारके सम हों में व्यवस्थित किए गए टूरों द्वारा ही किए जा सकते हैं। साथ ही विदेशी सैलानी यहां वायुयान द्वारा ही आ सकते हैं और राजधानी इंफाल शहर के बाहर घूम नहीं सकते हैं।