पु ललथनहवला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
पु ललथनहवला
Lal Thanhawla (cropped)

कार्यकाल
11 दिसम्बर 2008 - 11 दिसम्बर 2018
पूर्वा धिकारी ज़ोरामथंगा
उत्तरा धिकारी ज़ोरामथंगा
चुनाव-क्षेत्र सेरछिप

जन्म साँचा:br separated entries
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी लाल्रिलिनी
बच्चे तीन
निवास आईजोल, मिजोरम
साँचा:center

पु ललथनहवला (जन्म ६ मई १९४२) भारतीय राज्य मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इनके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने २००८ के मिजोरम के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज की।

पृष्ठभूमि और शिक्षा

पु ललथनहवला हमार्त्वान्फुंगा सैलो और लालसव्न्लिनी के पुत्र है। इन्होने १९५८ में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। १९६१ में इंटरमीडएट तथा १९६४ में बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की।[१] ये कट्टर ईसाई मतावलंबी माने जाते है।[२][३]

राजनीति

ललथनहवला ने अपना कैरियर रिकॉर्डर के तौर पर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने असम को-ऑपरेटिव अपेक्स बैंक में असिस्टेंट के रूप में काम किया। १९६७ तक वे राजनितिक पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रंट के सचिव रहे। १९६७ में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गए। १९७३ में वे मिजोरम के पार्टी अध्यक्ष चुने गए। उनके नेतृत्व में १९८४ में कांग्रेस पार्टी ने मिजोरम में बहुमत हासिल किया और वे राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए। वह १९८९ से लेकर १९९८ तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। २००८ में वह राज्य के पुनः मुख्यमंत्री चुने गए। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री के साथ मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

सन्दर्भ

  1. ‘This is a people’s victory' स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। तहलका - 9 दिसम्बर 2008
  2. Mizo National Front heat on Mizoram CM over 'idol worship' स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया - 27 अप्रैल 2013
  3. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:s-befसाँचा:s-ttlसाँचा:s-aft