नेशनल पीपल्स पार्टी (भारत)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
नेशनल पीपल्स पार्टी
एनपीपी
नेता कॉनराड संगमा
स्थापक स्व.श्री पी.ए.संगमा
स्थापित 6 जनवरी 2013
मुख्यालय मेघालय
विचारधारा क्षेत्रवाद
राजनीतिक स्थिति मध्य
गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
लोक सभा में सीटों की संख्या
१ / ५४५
राज्य सभा में सीटों की संख्या
१ / २४५
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
१९ / ६०
मेघालय विधानसभा
४ / ६०
मणिपुर विधानसभा
२ / ६०
नागालैण्ड विधानसभा
५ / ६०
अरुणाचल प्रदेश विधान सभा
चुनाव चिन्ह

Indian Election Symbol Book.svg

पुस्तक
वेबसाइट
nppindia.in
भारत की राजनीति
चुनाव

नेशनल पीपल्स पार्टी भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है। पार्टी का गठन पी॰ ए॰ संगमा ने किया था, जब जुलाई 2012 में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था। तब जाकर अपना पार्टी का गठन किये,ताकि राष्ट्रीय राजनिती में उतर सके।

इतिहास

जनवरी २०१३ में पी॰ ए॰ संगमा ने पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर ऐलान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ गठजोड़ का एलान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासियों से जुड़े मुद्दे उठायेगी।[१]

भारतीय राष्ट्रपति चुनाव, 2012 में संगमा की दावेदारी से नाराज होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उसके बाद जल्द ही उन्होंने अपनी नयी पार्टी का एलान किया। पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, 2013 में दौसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और चार सीटों पर विजय हाँसिल की।[२]

2015 में भारतीय निर्वाचन आयोग ने 2014 लोक सभा चुनावों में खर्च का हिसाब न दे पाने की वजह से दल की मान्यता निलम्बित कर दी। इस प्रकार से एनपीपी इस मामले में निलम्बित होने वाली पहली पार्टी बनी।[३]

मणिपुर विधानसभा चुनाव, 2017 में एनपीपी ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटों पर जीत दर्ज की।[४]

चुनाव चिह्न

दल का चुनाव चिह्न पुस्तक है।[५]

चुनावी प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव

तुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मेघालय

क्रम लोकसभा चुनाव वर्ष विजेता
सोलहवीं लोकसभा २०१४ पी॰ ए॰ संगमा
२०१६ (उपचुनाव) कॉनराड संगमा
सत्रहवीं लोकसभा २०१९ अगाथा संगमा

विधानसभा चुनाव

राज्य चुनाव वर्ष कुल सीटें जीतीं मत %
राजस्थान २०१३ २०० ४.२५
मणिपुर २०१७ ७० २०.६०
नागालैण्ड २०१८ ६० ६.९२
मेघालय २०१८ ६० १९ २०.६०
अरुणाचल प्रदेश २०१९ ६० १४.५६

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।