द शेप ऑफ़ वाटर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
द शेप ऑफ़ वाटर
चित्र:The Shape of Water (film).png
थियेटर रिलीज़ पोस्टर
निर्देशक गुइलेर्मो डेल तोरो
निर्माता गुइलेर्मो डेल तोरो
जे. माइल्स डैल
पटकथा गुइलेर्मो डेल तोरो
वैनेसा टेलर
कहानी गुइलेर्मो डेल तोरो
अभिनेता सैली हॉकिन्स
माइकल शैनन
रिचर्ड जेनकिंस
डग जोन्स
माइकल स्टुब्लबर्ग
ऑक्टेविया स्पेन्सर
संगीतकार एलेक्ज़ैंड्रे डेस्प्लेट
छायाकार डेन लॉस्टेन
संपादक सिडनी वोलिंस्की
प्रदर्शन साँचा:nowrap साँचा:film date
समय सीमा 123 मिनट[१]
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेजी

साँचा:italic title

द शेप ऑफ़ वाटर (साँचा:lang-en), 2017 की एक अमेरिकी कल्पनिक, ड्रामा फिल्म है।[२] इस फ़िल्म का निर्देशन गुइलेर्मो डेल तोरो एवं कहानी गुइलेर्मो डेल तोरो और वैनेसा टेलर द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म को बाल्टीमोर में 1962 के परिदृश्य में फ़िल्माया गया है। यह फ़िल्म उच्च सुरक्षा वाले सरकारी प्रयोगशाला के एक मूक अभिरक्षक के बारे में है, जिसे एक पकड़े गये, मनुष्य कि तरह दिखने वाले एम्फीबियन प्राणी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स, माइकल शैनन, रिचर्ड जेनकिंस, डग जोन्स, माइकल स्टुब्लबर्ग और ऑक्टेविया स्पेन्सर ने अभिनय किया है।

इस फिल्म का प्रदर्शन 74वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, मे 31 अगस्त 2017 को किया था, जहाँ इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये गोल्डन लाइन पुरस्कार जीता था।[३] इसे 2017 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म के अभिनय, पटकथा, दिशा, उत्पादन डिजाइन, और संगीत स्कोर को लेकर कई विषयों में इसकी सराहना की गई है।

8 दिसम्बर को वैश्विक प्रदर्शन से पहले इस फिल्म का आशिंक प्रदर्शन संयुक्त राज्य में 1 दिसम्बर को किया गया था। इस फिल्म का वैश्विक कारोबार 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।

90वें अकादमी पुरस्कार पर, फ़िल्म को सबसे अधिक 13 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन में चार पुरस्कार प्राप्त हुए।[४] ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित तीन पुरस्कार प्राप्त हुए।[५]

कलाकार

  • सैली हॉकिन्स - एलिसा एस्पोसितो के रूप में
  • माइकल शैनन - कर्नल रिचर्ड स्ट्रिकलैंड के रूप में
  • रिचर्ड जेनकिंस - जाइल्स के रूप में
  • ओक्टाविया स्पेन्सर - जेल्डा डिलिला फुलर के रूप में
  • माइकल स्टुब्लबर्ग - डा. रॉबर्ट हॉफ्स्टेटलर/दिमित्री एंटोनोविच मोसेनकोव के रूप में
  • डग जोन्स - एम्फिबियन मैन/द एसेट के रूप में
  • डेविड हेवले - फ्लेमिंग के रूप में
  • निक सर्सेसी - जनरल फ्रैंक हॉय के रूप में
  • लॉरेन ली स्मिथ - ऐलेन स्ट्रिकलैंड के रूप में
  • मॉर्गन केली - पाई गाय के रूप में

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ