द ब्रदरहुड वृत्तचित्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

द ब्रदरहुड एक भारतीय डॉक्यमेंट्री फिल्म है। जिसका निर्माण एवं निर्देशन वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने किया है। यह वृत्तचित्र जनपद गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के बिसाहड़ा गांव में अखलाक नामक व्यक्ति की हत्या एवं उसके उपरांत उत्पन्न सांप्रदायिक वैमन्स्यता पर आधारित है। वृत्तचित्र दो गांवों घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के मध्य लगभग 500 वर्षों के परस्तर ऐतिहासिक संबंधों को प्रदर्शित करता है। यह वृत्तचित्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2018 को यूट्यूब पर प्रसारित की गई।[१][२][३]

कथानक

द ब्रदरहुड का कथानक बिसाहड़ा कांड में अखलाख की हत्या से प्रारंभ होता है। अखलाख की हत्या के उपरांत इस क्षेत्र में निवास करने वाले हिन्दू एवं मुस्लिम संप्रदाय के मध्य वैमन्स्तापूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया था। यह वृत्तचित्र जनपद गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर के दो गांवों के मध्य परस्पर संबंधों को प्रदर्शित करता है। गौतमबुद्ध नगर का गांव घोड़ी बछेड़ा हिन्दू बाहुल्य है एवं बुलंदशहर जनपद का तिल बेगमपुर गांव मुस्लिम बाहुल्यता वाला है। किन्तु दोनों गांवों के निवासियों के मध्य संबंध अत्यंत प्रगाढ़ एवं सौहार्द्रपूर्ण हैं। वृत्तचित्र में प्रदर्शित किया गया है कि घोड़ी बछेड़ा गांव के हिन्दू तिल बेगमपुर गांव के मुस्लिमों को अपना बड़ा भाई मानते हैं। वृत्तचित्र में उक्त दोनों गांवों के मध्य लगभग 500 वर्षों की घटनाओं को इंगित किया गया है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारत-पाकिस्तान विभाजन एवं उसके उपरांत घटित राजनीतिक घटनाओं को प्रदर्शित किया है, जिनमें हिन्दू एवं मुसलमान मिलकर एकता का प्रदर्शन करते रहे हैं।[४][५][६][७][८][९][१०]

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।