देविका वैद्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
देविका वैद्य
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम देविका पूर्णेंदू वैद्य
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
बल्लेबाजी की शैली बाएँ हाथ से
गेंदबाजी की शैली लेगब्रेक गूगली
भूमिका ऑल-राउण्डर
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2010–वर्तमान महाराष्ट्र
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकइन्फो, ०८ मार्च २०१९

देविका पूर्णेंदू वैद्य (जन्म; १३ अगस्त १९९७, पुणे, महाराष्ट्र) एक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है।[१] यह महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती है।[२] यह बाएँ हाथ से बल्लेबाजी और लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करती है और एक हरफनमौला खिलाड़ी है।[३]

व्यक्तिगत जीवन

देविका वैद्य का जन्म १३ अगस्त १९९७ को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था। जबकि ७ साल की आयु में ही क्रिकेट का शौक आ गया था और २०१४ में भारतीय टीम में जगह बनाई।[४]

करियर

उन्हें २०१४ में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए देविका वैद्य को मौका दिया गया था और ३० नवंबर २०१४ को बैंगलोर में महिला ट्वेंटी-२० अंतर्राष्ट्रीय में पहली बार मुक़ाबला खेला और करियर का आगाज किया।[५] उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर क्रिकेटर के लिए २०१४-१५ में एम ए चिदंबरम ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया था।[६]

अपने टी-२० अंतर्राष्ट्रीय मैच में देविका को बल्लेबाजी करने का तो मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी में बहुत महंगी साबित होते हुए ३ ओवर में ३० रन दिये थे और कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी थी। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को १६ रनों से हराया था।[७]

देविका वैद्य ने महिला वनडे क्रिकेट की शुरुआत आईसीसी महिला चैंपियनशिप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयवाड़ा में की थी। उस मैच में उन्हों ४५ गेंदों पर नाबाद ३२ रनों की उपयोगी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में ४ ओवर में २० रन देकर एक बड़ा विकेट लिया था।[८]

अपने दूसरे ही वनडे क्रिकेट मैच में देविका ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए ८९ रनो की पारी खेली थी। यह मुक़ाबला आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर के दौरान कोलंबो में खेला गया था।[९][१०]

2018 में देविका वैद्य को घरेलू क्रिकेट में २०१८-१९ सीनियर महिला टी-२० चैलेंजर ट्रॉफी में भारतीय ग्रीन टीम में संभावित खिलाड़ियों की सूची में मौका दिया गया था। जबकि इस ट्रॉफी में इंडिया ब्लू टीम ने खिताब अपने नाम किया था।[११]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ